लाइव न्यूज़ :

Pakistan: बिलावल भुट्टो पिता आसिफ अली जरदारी को फिर से बनाना चाहते हैं राष्ट्रपति, बोले- "मुल्क मुश्किल हालात में है, जरदारी ही उसे निकाल सकते हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 14, 2024 08:11 IST

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके पिता आसिफ अली जरदारी को फिर से मुल्क का राष्ट्रपति बनाया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने राष्ट्रपति पद को लेकर दिया बड़ा बयानबिलावल ने पिता आसिफ अली जरदारी को फिर से राष्ट्रपति बनाने की वकालत की बिलावल भुट्टो ने नवाज शरीफ के पार्टी को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का ऐलान किया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने बीते मंगलवार को कहा कि वह चाहते हैं कि उनके पिता आसिफ अली जरदारी को फिर से मुल्क का राष्ट्रपति बनाया जाए। इससे पहले पीपीपी के 68 साल के अध्यक्ष जरदारी साल 2008 से 2013 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे हैं।

बिलावल ने प्रधानमंत्री पद की दौड़ से हटने की घोषणा करते हुए पत्रकारों से कहा कि पीपीपी नई सरकार का हिस्सा बने बिना, प्रधानमंत्री के रूप में रिकॉर्ड चौथा कार्यकाल हासिल करने के लिए पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ का समर्थन करेगी। हालांकि, वह यह भी चाहते हैं कि आसिफ अली जरदारी मुल्क के अगले राष्ट्रपति बनें। पाकिस्तान के मौजूदा राष्ट्रपति डॉक्टर आरिफ अल्वी अगले महीने अपना पद छोड़ने वाले हैं।

बिलावल ने पत्रकारों से कहा, ''मैं यह इसलिए नहीं कह रहा हूं क्योंकि आसिफ अली जरदारी मेरे पिता हैं। मैं यह इसलिए भी कह रहा हूं क्योंकि मुल्क इस समय भारी संकट में है और अगर कोई इस आग को बुझा सकता है तो वह केवल और केवल आसिफ अली जरदारी ही हैं।''

उन्होंने पीपीपी की उच्चाधिकार प्राप्त केंद्रीय कार्यकारी समिति (सीईसी) की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, "पीपीपी ने फैसला किया है कि हम संघीय सरकार में नहीं शामिल होंगे और हम ऐसी व्यवस्था में हमारी कोई दिलचस्पी मंत्रालय लेने में नहीं है लेकिन हम देश में राजनीतिक अराजकता भी नहीं देखना चाहते हैं।"

बिलावल ने कहा कि उनकी पार्टी को चुनाव नतीजों को लेकर चिंता थी लेकिन उन्होंने ''देश के व्यापक हित में'' इसे स्वीकार करने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि पीपीपी नवाज शरीफ की पार्टी ओर से प्रस्तावित होने वाले पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री के नाम का समर्थन करने के लिए तैयार है क्योंकि पीपीपी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि मुल्क में एक स्थिर सरकार का गठन हो और राजनीतिक स्थिरता बहाल हो।'' (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :पाकिस्तानबिलावल भुट्टो जरदारीनवाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो