लाइव न्यूज़ :

Omicron Symptoms: हो जाइए अलर्ट, स्टडी का दावा ये हो सकते हैं ओमीक्रोन के लक्षण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2021 19:07 IST

लंदन में द जो (ZOE) सिम्टम ट्रैकिंग स्‍टडी में यह पता चला है कि नाक बहना, सिरदर्द, थकान और गले में खराश जैसा महसूस होना भी ओमीक्रॉन के लक्षण हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड के सबसे कॉमन लक्षणों से थोड़े अलग हैं ओमीक्रोन के सिम्टम नाक बहना, सिरदर्द, थकान और गले में दिक्‍कत हो सकते हैं इसके लक्षण

दुनियाभर में तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन ओमीक्रोन को लेकर एक अध्ययन में इसके लक्षणों का पता चला है। यूनाइटेड किंगडम में कोविड-19 सिम्टम ट्रेकिंग स्टडी में इसके लक्षणों का पता लगाया गया है। हाल तो कोविड-19 के इस वैरिएंट को लेकर दुनिया के वैज्ञानिकों के पास सीमित डेटा है। खुद WHO भी इस बात को स्वीकार कर चुका है। लेकिन यह भी सच है कि इससे जुड़ी हुई रिपोर्ट्स भी सामने आ चुकी हैं।

अब तक की स्टडी में यह पाया गया है कि ओमीक्रॉन के लक्षण हल्‍के यानी माइल्‍ड होते हैं। लेकिन वैज्ञानिक इसकी वजह पता लगाने में जुटे हैं। वैज्ञानिक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि वायरस का यह नया स्‍ट्रेन कमजोर है या लोगों में इम्‍यूनिटी का लेवल अध‍िक है।

'द डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन में द जो (ZOE) सिम्टम ट्रैकिंग स्‍टडी में यह पता चला है कि नाक बहना, सिरदर्द, थकान और गले में खराश जैसा महसूस होना भी ओमीक्रॉन के लक्षण हो सकते हैं। दरअसल इस अध्ययन के मुताबिक 3 से 10 दिसम्‍बर के बीच इसके जो सबसे कॉमन लक्षण देखे गए उनमें छींक आना, नाक बहना, सिरदर्द, थकान और गले में दिक्‍कत होना शामिल है। 

रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक,  कोविड के मुकाबले, इसके लक्षण सर्दी से जुड़े ज्‍यादा देखे गए हैं। जो कोविड के सबसे कॉमन लक्षणों से थोड़े अलग हैं। जैसे- नाक बहना, छीक आना, वहीं, कोविड के सामान्‍य मामले में खांसी, बुखार के अलावा गंध और स्‍वाद न महसूस कर पाना सबसे आम लक्षण होते हैं।

स्‍टडी में शोधकर्ताओं ने संक्र‍मित मरीजों से सवाल-जवाब किए गए और सवाल-जवाब के आधार पर लक्षणों का डेल्‍टा और ओमीक्रॉन से कनेक्‍शन जांचा गया। आंकड़ों की एनालिस‍िस के बाद रिसर्च रिपोर्ट जारी की गई।

अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि ओमीक्रोन से संक्रिमित मरीजों में वैसे लक्षण नहीं पाए गए हैं जो अब तक कोरोना के लक्षण माने जाते हैं जैसे निरंतर खांसी, उच्च तापमान या मुहं का स्वाद चला जाना और गंध महसूस न कर पाना आदि।नजो सिम्पटम ट्रैकिंग स्टडी के प्रमुख वैज्ञानिक टिम स्पेक्टर ने कहा, "ओमीक्रोन के लक्षण मुख्य रूप से ठंड के लक्षण, नाक बहना, सिरदर्द, गले में खराश और छींक आना है, इसलिए लोगों को घर पर रहना चाहिए क्योंकि यह कोविड भी हो सकता है। 

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)Londonकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला