लाइव न्यूज़ :

जर्मनी के राज्य में हुए चुनाव में मर्केल की पार्टी को जीत मिली

By भाषा | Updated: June 7, 2021 21:51 IST

Open in App

बर्लिन, सात जून (एपी) जर्मनी में इस साल सितंबर में होने वाले राष्ट्रीय चुनाव से पहले एक प्रांत में हुए चुनाव में चांसलर एंजेला मर्केल की मध्यमार्गी पार्टी ने सोमवार को जीत दर्ज की। इसके बाद पार्टी में आगामी राष्ट्रीय चुनाव को लेकर उत्साह बढ़ गया है। हालांकि पूर्वी सैक्सोनी अनाल्ट राज्य में रविवार को हुए चुनाव में जीत मिलने का ज्यादातर श्रेय लोकप्रिय गवर्नर रीनर हैसलॉफ को जाता है।

सैक्सोनी अनाल्ट राज्य में मर्केल की ‘क्रिस्चन डेमोक्रेटिक यूनियन’(सीडीयू) को अति दक्षिणपंथी पार्टी ‘अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी’से चुनौती मिल रही थी लेकिन सोमवार को घोषित हुए नतीजों में सीडीयू को 37.1 फीसदी वोट मिले हैं जबकि ‘अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी’को 20.8 मत हासिल हुए।

जर्मनी के 16 राज्यों में होने वाले चुनावों पर अक्सर स्थानीय मुद्दे ही हावी रहते हैं, फिर भी नतीजों को राष्ट्रीय रूझान के संकेत के रूप में देखा जाता है। सैक्सोनी अनाल्ट में जीत ने सीडीयू के नए नेता अरमिन लैशेट को जश्न मनाने की वजह दी है। वह इस साल चांसलर पद के उम्मीदवार होंगे।

सीडीयू के नेताओं की बैठक के बाद लैशेट ने पत्रकारों से कहा कि बिल्कुल इसने संघीय पार्टी को हवा का रूख बताया है। यह बताता है कि मूड और ‘ऑपिनियन पोल्स’ चुनाव तय नहीं करते हैं, बल्कि मतदाता अपना नतीजे बताते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब