लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 यात्रा पाबंदियां: ब्रिटेन ने भारत को ‘रेड’ सूची से निकाल ‘एम्बर’ सूची में डाला

By भाषा | Updated: August 5, 2021 10:02 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, पांच अगस्त ब्रिटेन ने कोविड-19 की यात्रा संबंधी पाबंदियों में बदलाव करते हुए भारत को ‘रेड’ सूची से निकाल कर ‘एम्बर’ सूची में डाल दिया है। इसके तहत भारत से आने वाले वे यात्री जिनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है, उन्हें अब 10 दिन होटल में पृथक-वास में रहने की जरूरत नहीं होगी।

अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए ब्रिटेन के ‘ट्रैफिक लाइट सिस्टम’ के तहत ‘एम्बर’ सूची वाले देशों से आने वाले लोगों को घर में 10 दिन पृथक-वास में रहना होता है।

परिवहन विभाग की ओर से जारी यह बदलाव रविवार को स्थानीय समयानुसार तड़के चार बजे से अमल में आएगा।

ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ यूएई, कतर, भारत और बहरीन को ‘रेड’ सूची से निकाल ‘एम्बर’ सूची में डाल दिया गया है। यह सभी बदलाव आठ अगस्त को सुबह चार बजे से अमल में आएंगे। हालांकि हमें अब भी सतर्क रहने की जरूरत है। दुनिया भर में परिवारों, दोस्तों और व्यवसायों से जुड़ने के इच्छुक लोगों के लिए और अधिक गंतव्य खोलना बहुत अच्छी खबर है, जिसका श्रेय हमारे सफल घरेलू टीकाकरण अभियान को जाता है।’’

देश के कानून के तहत ‘एम्बर’ सूची में शामिल देशों के यात्रियों को अपनी रवानगी से तीन दिन पहले कोविड-19 संबंधी जांच करानी होगी और इंग्लैंड आने से पहले ही कोविड-19 की दो जांच की ‘बुकिंग’ करानी होगी और यहां पहुंचने के बाद ‘पैसेंजर लोकेटर फार्म’ भरना होगा। वहीं, यात्री को 10 दिन के लिए घर में या किसी अन्य स्थान पर पृथक-वास में रहना होगा।

ब्रिटेन में 18 वर्ष से कम आयु के लोग या वे लोग जिनका पूर्ण टीकाकरण ब्रिटेन में हुआ है, या जिन्होंने यूरोपीय संघ और अमेरिका में कोविड-19 रोधी टीके की दो खुराक ली हैं, उन्हें 10 दिन तक पृथक-वास में रहने की जरूरत नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल