लाइव न्यूज़ :

इस्लामिक स्टेट ने ली दक्षिण अफगानिस्तान में मस्जिद में हुए विस्फोट की जिम्मेदारी

By भाषा | Updated: October 16, 2021 13:39 IST

Open in App

काबुल, 16 अक्टूबर (एपी) आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने दक्षिण अफगानिस्तान के एक प्रांत की शिया मस्जिद में नमाज़ के दौरान हुए आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। जुमे (शुक्रवार) की नमाज़ के दौरान बम धमाके में 47 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए थे।

आईएस ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर एक वक्तव्य जारी कर यह जिम्मेदारी ली और कहा कि उसके दो सदस्यों ने कंधार प्रांत में फातिमिया मस्जिद के प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी।

इसके बाद आईएस के एक आतंकवादी ने मस्जिद के प्रवेश द्वार पर खुद को बम से उड़ा लिया जबकि दूसरे ने मस्जिद के अंदर भीषण धमाका किया।

आईएस की समाचार एजेंसी अमाक ने एक बयान में हमलावरों के नाम अनस अल-खुरासानी और अबू अली अल-बलूची बताए हैं। दोनों ही हमलावर अफगानिस्तान के नागरिक थे।

गौरतलब है कि इससे एक हफ्ते पहले इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबद्ध स्थानीय संगठन ने उत्तरी प्रांत की एक शिया मस्जिद में बम विस्फोट किया था, जिसमें 46 लोगों की मौत हुई थी।

अफगानिस्तान में दशकों की जंग के बाद फिर से कब्जा जमाने वाले तालिबान ने मुल्क में अमन बहाली का संकल्प व्यक्त किया था। तालिबान और आईएस दोनों सुन्नी मुसलमानों के समूह हैं, लेकिन वे वैचारिक तौर पर काफी अलग हैं। इनमें आईएस काफी कट्टर है। वे कई बार एक दूसरे के खिलाफ लड़ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब