लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में भारतीय राजनयिक ने उत्तरी एवं पूर्वी प्रांतों का दौरा किया, तमिल नेताओं से वार्ता की

By भाषा | Updated: March 14, 2021 19:33 IST

Open in App

कोलंबो, 14 मार्च श्रीलंका में भारत के शीर्ष राजनयिक ने उत्तरी एवं पूर्वी प्रांतों का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ तमिल नेताओं से बातचीत की और इस बात पर जोर दिया कि एकीकृत श्रीलंका के अंदर सार्थक विकेंद्रीकरण के माध्यम से अल्पसंख्यक तमिल समुदाय की वैध आकांक्षाओं की प्राप्ति, द्वीपीय देश की शांति, समावेशी प्रगति और ताकत में योगदान देगा।

इन दो प्रांतों में 11 से 13 मार्च के तीन दिवसीय दौरे के दौरान भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने लोगों की आवश्यकताओं के अनुसार उत्तरी और पूर्वी प्रांतों के विकास के लिए भारत के दीर्घकालीन सहयोग और प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

भारतीय उच्चायोग ने रविवार को यहां एक बयान जारी कर यह जानकारी दी ।

बयान के मुताबिक, बागले ने अपने दौरे के दौरान तमिल पार्टियों के नेताओं के साथ कई बैठकें की और समानता, न्याय, शांति एवं गरिमा के लिए तमिल समुदाय की वैध आकांक्षाओं को लेकर श्रीलंकाई सरकार की प्रतिबद्धताओं को याद दिलाया।

इसके मुताबिक, बैठकों के दौरान तमिल नेताओं ने प्रांत में विकास सहयोग के लिए अनुदान सहायता के तहत ढांचागत विकास, अधिक आर्थिक निवेश और अतिरिक्त परियोजनाओं के लिए भारत से और सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

बागले ने उन्हें भारत की ओर से इन क्षेत्रों में सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?