लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद कम से कम छह महीने तक बनी रहती है रोग प्रतिरोधक क्षमता: अध्ययन

By भाषा | Updated: December 24, 2020 10:42 IST

Open in App

वाशिंगटन, 24 दिसंबर (एपी) कोरोना वायरस संक्रमण के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों में इस संक्रमण के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता संक्रमणमुक्त होने के छह महीने बाद तक और संभवत: इससे भी अधिक समय तक बनी रहती है। दो नए अध्ययनों में यह बात सामने आई है।

ये अध्ययन कोविड-19 रोधी टीकों के प्रभावी होने की उम्मीद को प्रबल करते हैं। ये टीके रोग प्रतिरोधी क्षमता को संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी बनाने में मदद करते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. नेड शार्पलेस ने कहा कि अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि संक्रमण के बाद जिन लोगों के शरीर में एंटीबॉडी मौजूद हैं, उनमें संक्रमण का खतरा काफी कम है, तथा यह सुरक्षा टीके से मिलने वाली सुरक्षा की तरह ही है।

उन्होंने कहा कि दोबारा संक्रमित होने की आशंका ‘‘बहुत ही कम’’ है।

इन अध्ययनों में दो तरीके के परीक्षण किए गए हैं। पहले अध्ययन में एंटीबॉडी के लिए रक्त की जांच की गई। दूसरे प्रकार की जांच में संक्रमण का पता लगाने के लिए नाक से लिए नमूनों या अन्य नमूनों का अध्ययन किया गया।

इनमें से एक अध्ययन के परिणाम ‘न्यू इंग्लैंड जरनल ऑफ मेडिसिन’ में बुधवार को प्रकाशित हुए और इसमें ब्रिटेन के ‘ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स’ के 12,500 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों ने हिस्सा लिया।

अध्ययन में शामिल जिन 1,265 लोगों में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी थे, छह महीने बाद उनमें से केवल दो लोगों में संक्रमण पाया गया और उनमें भी संक्रमण के लक्षण नहीं थे, जबकि इसके विपरीत जिन 11,364 कर्मियों में शुरुआत में एंटीबॉडी नहीं थे, उनमें से 223 में संक्रमण पाया गया।

इसके अलावा राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के अध्ययन में 30 लाख से अधिक लोगों को शामिल किया गया, जिनकी अमेरिका की दो निजी प्रयोगशालाओं में एंटीबॉडी जांच की गई। इनमें से मात्र 0.3 प्रतिशत ऐसे लोग संक्रमित पाए गए, जिनमें पहले वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी थे, जबकि तीन प्रतिशत ऐसे लोग संक्रमित पाए गए, जिनमें एंटीबॉडी नहीं थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा