लाइव न्यूज़ :

हल्के लक्षण वाले कोविड-19 के सात अलग-अलग स्वरूपों की पहचान

By भाषा | Updated: November 3, 2020 16:00 IST

Open in App

लंदन, तीन नवंबर वैज्ञानिकों ने हल्के लक्षण वाले कोविड-19 के सात अलग-अलग स्वरूपों की पहचान की है और पाया है कि कोरोना वायरस संक्रमण 10 सप्ताह बाद भी रोग प्रतिरोधक प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव छोड़ जाता है। इस खोज से रोगियों के उपचार और प्रभावी टीके के विकास में मदद मिल सकती है।

अध्ययन से संबंधित रिपोर्ट पत्रिका ‘एलर्जी’ में प्रकाशित हुई है। इस अध्ययन में कोविड-19 को मात दे चुके 109 लोगों और 98 स्वस्थ व्यक्तियों को शामिल किया गया।

इस अनुसंधान में ऑस्ट्रिया स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ वियना के वैज्ञानिक भी शामिल थे।

वैज्ञानिकों ने अध्ययन में सात प्रकार के लक्षण समूहों की पहचान की जिनमें बुखार, ठंड लगने, थकान तथा खांसी जैसे ‘‘फ्लू समान लक्षण’’ और नाक की श्लेष्मा झिल्ली में सूजन, छींकने, गला सूखने, नाक बंद होने जैसे ‘‘सामान्य जुकाम समान लक्षण’’ और ‘‘जोड़ों तथा मांसपेशियों’’ में दर्द जैसे लक्षण समूह भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा रोगियों में ‘‘आंखों और श्लेष्मा झिल्ली में सूजन’’ जैसे लक्षण, निमोनिया, सांस में दिक्कत के साथ ‘‘फेफड़ों में समस्या’’, दस्त, मतली और सिर दर्द सहित ‘‘उदर और आंतों संबंधी समस्या’’, तथा ‘‘सूंघने और स्वाद की शक्ति में कमी आना एवं अन्य समस्याएं’’ जैसे लक्षणों की भी पहचान हुई।

वैज्ञानिकों ने अध्ययन में यह भी पाया कि कोरोना वायरस संक्रमण 10 सप्ताह बाद भी रोग प्रतिरोधक प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव छोड़ जाता है।

उन्होंने कहा कि इस खोज से रोगियों के उपचार और प्रभावी टीके के विकास में मदद मिल सकती है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका