लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में ओमीक्रोन आने में कुछ सप्ताह का समय: मंत्री

By भाषा | Updated: November 29, 2021 19:11 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 29 नवंबर पाकिस्तान के कोरोना वायरस रोधी कार्यबल के प्रमुख असद उमर ने सोमवार को यह चेतावनी देते हुए लोगों से कोविड-19 रोधी टीका लगवाने की अपील की कि देश में कोविड-19 के नये स्वरूप के पहुंचने में कुछ ही सप्ताह का समय बचा है। इस नये स्वरूप को लेकर पूरी दुनिया में चिंता है।

संघीय योजना मंत्री असद उमर राष्ट्रीय कमान एवं नियंत्रण केंद्र (एनसीओसी) के प्रमुख भी हैं जिसे महामारी से निपटने का काम सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि दुनिया आपस में इतनी जुड़ी हुई है कि जब दुनिया में यह फैलना शुरू हो गया है तो नये स्वरूप को रोकना असंभव है।

उमर ने लोगों से कोविड​​​​-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के खिलाफ एहतियात के तौर पर टीका लगवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह स्वरूप (ओमीक्रोन) पाकिस्तान में आएगा और हमारे पास इसके खतरे को कम करने के लिए 2-3 सप्ताह हैं।’’

उमर ने कहा कि टीकाकरण ही खतरे को कम करने का एकमात्र तरीका है क्योंकि प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि खतरनाक होने के बावजूद टीकाकरण ओमीक्रोन के खिलाफ प्रभावी होगा।

मंत्री ने यह भी घोषणा की कि अगले 2-3 दिनों में कोविड-19 के खिलाफ एक बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। उमर ने कहा, ‘‘मेरी पाकिस्तानियों से अपील है, विशेष रूप से उनसे जिन्होंने एक खुराक ली है और जिन्हें दूसरी खुराक लेनी है क्योंकि यह एक प्रभावी चीज है जो हमें इस प्रकार के खतरे से खुद को बचाने के लिए है।’’

मंत्री ने कहा कि अत्यधिक जोखिम वाले लोगों को बूस्टर डोज देने के लिए परामर्श प्रक्रिया मंगलवार तक पूरी कर ली जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा