लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में लोकतंत्र की लड़ाई विदेश में जारी रहेगी : कार्यकर्ता

By भाषा | Updated: March 15, 2021 12:48 IST

Open in App

हांगकांग, 15 मार्च (एपी) हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं ने अपनी लड़ाई को नया आयाम देते हुए विदेश में रह रहे हांगकांग वासियों के बीच ले जाने की कोशिश की है ।

उन्होंने यह कदम कार्यकर्ताओं के खिलाफ चीन की कार्रवाई और विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए हांगकांग की अर्ध स्वायत्त चुनाव प्रणाली को बदलने की पृष्ठभूमि में उठाया है।

‘‘ 2021 हांगकांग घोषणापत्र’ नाम से जारी पत्र में कार्यकर्ताओं ने कहा, ‘‘ कई हांगकांग वासियों के आगे निर्वासन का जीवन जीवन जीने के अलावा कोई विकल्प नहीं है लेकिन जो हांगकांग में रह रहे हैं वे एक न एक दिन राजनीतिक उत्पीड़न होने के डर के साए में जी रहे हैं।’’

पत्र में कहा गया, ‘‘ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से लागू वर्ष 2021 चुनाव सुधार से हमारे चुनाव में लोकतांत्रिक तत्व और कमजोर हो गया और ‘‘एक देश दो विधान’’ की व्यवस्था के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।’’

उल्लेखनीय है कि 1997 में ब्रिटेन ने हांगकांग को अपने औपनिवेशक शासन से मुक्त कर चीन को सौंपा था। उस वक्त ‘‘एक देश दो विधान’’की बात कही गई थी।

इस पत्र पर आठ प्रमुख विपक्षी नेताओं ने हस्ताक्षर किए हैं और चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की ‘वैश्विक आक्रमकता’ के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समर्थन का आह्वान किया है।

पत्र में चीन द्वारा हांगकांग सरकार और पुलिस में सुधार और पिछले साल लागू राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को खत्म कराने में भी सहयोगी की अपील की गई है।

ब्रिटेन में रह रहे नाथन लॉ ने रविवार को ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ चीन के भारी दबाव की स्थिति में विदेश में रह रहे हांगकांग निवासियों की अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित कराने की जिम्मेदारी पहले से कहीं अधिक बढ़ जाती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि देश से बाहर रह रहा समुदाय उस दिन तब लड़ाई जारी रखेगा जबतक कि हमें अपना नेता चुनने की आजादी नहीं मिलती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब