लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक संकट के बीच चीन ने अपने शीर्ष अधिकारी की नेपाल यात्रा को ज्यादा तवज्जो नहीं दिया

By भाषा | Updated: December 31, 2020 23:49 IST

Open in App

बीजिंग, 31 दिसंबर चीन ने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के एक शीर्ष अधिकारी की नेपाल यात्रा को ज्यादा तवज्जो नहीं दिया और कहा कि चीनी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा अंतर-पक्षीय बातचीत बढ़ाने पर केंद्रित थी।

अधिकारी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के विरोधी गुटों को एकजुट करने के लिए गए थे।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के अंतरराष्ट्रीय विभाग के उप मंत्री गुओ येझू के नेतृत्व में उच्च स्तरीय चीनी प्रतिनिधिमंडल ने इस सप्ताह नेपाल का दौरा किया और सत्ताधारी दल के शीर्ष नेताओं के साथ अलग-अलग बातचीत की ताकि उनके बीच मतभेद को दूर किया जा सके।

चीनी प्रतिनिधिमंडल अपनी चार दिवसीय काठमांडू यात्रा के समापन के बाद बुधवार को स्वदेश लौटा, जबकि नेपाल में राजनीतिक संकट अब भी जारी है।

यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में गुओ की यात्रा के परिणाम के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि चीनी प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल में सत्तारूढ़ दल और विपक्ष दोनों के नेताओं से मुलाकात की और अंतर-पक्षीय बातचीत पर जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा