लाइव न्यूज़ :

चीन का 2022 के मध्य तक 70-80 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 टीका लगाने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: March 13, 2021 19:48 IST

Open in App

बीजिंग, 13 मार्च (एपी) चीन ने इस साल के आखिर तक या 2022 के मध्य तक अपनी 70-80 प्रतिशत आबादी को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। देश के रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) के प्रमुख ने शनिवार को यह बात कही।

सीडीसी के प्रमुख गाओ फू ने शनिवार को चीनी सरकारी प्रसारणकर्ता सीजीटीएन को बताया कि चार टीकों को मंजूरी मिलने के साथ ही चीन 90 करोड़ से लेकर एक अरब लोगों का टीकाकरण करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें आशा है कि दुनिया में सामुदायिक प्रतिरक्षा हासिल करने में चीन अगुवाई कर सकता है। ’’

सामुदायिक प्रतिरक्षा तब हासिल होती है जब कोविड-19 जैसे संक्रामक रोग के अनियंत्रित प्रसार को रोकने के लिए अधिकतर लोगों में टीकाकरण या संक्रमण के उपरांत प्रतिरक्षा तंत्र विकसित हो जाता है।

चीन फरवरी के आखिर तक लोगों को टीके की 5.25 करोड़ खुराक लगा चुका है। हालांकि सरकारी स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने माना है कि अमेरिका समेत कई देशों की तुलना में चीन में टीकाकरण की रफ्तार धीमी है।

चीन ने घरेलू स्तर पर टीके का जितना वितरण किया है उससे दस गुणा अधिक, दूसरे देशों को देने के लिए वादा किया है।

वैसे तो चीन में आपात टीकाकरण कम से पिछली गर्मी से चल रहा है लेकिन वह यह घोषणा करने में धीमा रहा है कि सामुदायिक प्रतिरक्षा हासिल करने की उसकी कोई योजना है या नहीं।

फिलहाल चीन में कोविड-19 के 17 टीके क्लीनिकल परीक्षण के लिए हैं। उसने चार स्वदेशी टीकों को मंजूरी दी है लेकिन उनमें से किसी ने अंतिम चरण के परीक्षण के आंकड़े जारी नहीं किये हैं।

चीन ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि हांगकांग से आने वालों के लिए वह कोविड-19 परीक्षण और स्वास्थ्य फार्म की छूट देगा बशर्ते उन्होंने चीनी टीके लगवाये हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'