लाइव न्यूज़ :

मेगन के खिलाफ लगे आरोपों की जांच लॉ फर्म को सौंपने की योजना बना रहा है बकिंघम पैलेस

By भाषा | Updated: March 14, 2021 20:27 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 14 मार्च ब्रिटिश राजघराने का शाही महल ‘बकिंघम पैलेस’ प्रिंस हैरी की पत्नी और डचेज ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल पर लगे पैलेस के कर्मचारियों को परेशान करने के आरोपों की जांच बाहरी जांचकर्ताओं को सौंपने की योजना बना रहा है। ऐसे आरोप हैं कि मेगन ने पैलेस में रहने के दौरान कर्मचारियों को धमकाया होगा । ब्रिटेन की मीडिया में रविवार आयी खबर में यह दावा किया गया है।

इस महीने की शुरूआत में पैलेस ने इस बात की पुष्टि की थी कि मामले की जांच कराई जाएगी। दरअसल, ‘द टाइम्स’ ने एक कर्मचारी की लीक ईमेल प्रकाशित की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पूर्व अमेरिकी अदाकारा (मेगन) ने दो निजी सहायकों को महल छोड़ने के लिए मजबूर कर किया और तीसरे कर्मचारी के भरोसे को कमजोर किया ।

अब ‘द संडे टाइम्स’ की खबर के अनुसार, यह फैसला किया गया है कि निष्पक्ष छानबीन के लिए आंतरिक जांच के बजाय इस मामले को एक ‘लॉ फर्म ’ (तीसरे पक्ष) को सौंपा जाएगा।

बकिंघम पैलेस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मेगन के पूर्व कर्मचारी के आरोपों से जुड़ी परिस्थितियों की जांच करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं ,लेकिन इसपर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं कर सकते। ’’

समाचारपत्र ने शाही महल के सूत्रों के हवाले से कहा, ‘‘असल में बुरी घटनाएं अभी सामने नहीं आई हैं। कुछ खौफनाक कहानी सामने आने वाली है। ’’

मेगन के खिलाफ शिकायत अक्टूबर 2018 की है ,जब उनके एक कर्मचारी ने एक वरिष्ठ दरबारी को एक ईमेल भेजा था। यह ईमेल मानव संसाधन (एचआर) विभाग को पास भेज दिया गया था लेकिन शिकायत पर आगे कोई कार्यवाही नहीं हुई थी।

उल्लेखनीय है कि मेगन ने पिछले सप्ताहांत प्रसारित एक साक्षात्कार में कई स्तब्ध कर देने वाले दावे किये हैं, जो उन्हें मानसिक स्वास्थ्य सहायता नहीं मिलने के बारे में भी हैं। उन्होंने अपने बेटे आर्ची की त्वचा के रंग के बारे में भी शाही परिवार के अनाम सदस्य की टिप्पणी को लेकर चिंता प्रकट की थी।

यह साक्षात्कार उन्होंने टीवी प्रस्तोता ओपरा विनफ्रे को दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका