लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के एक साल पूरे होने पर ‘नेशनल डे ऑफ रिफ्लेक्शन’ मनाएगा ब्रिटेन

By भाषा | Updated: March 13, 2021 21:26 IST

Open in App

लंदन, 13 मार्च ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोविड-19 के कारण लागू हुए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के एक साल पूरे होने पर 23 मार्च को ‘नेशनल डे ऑफ रिफ्लेक्शन’ के रूप में मनाने की एक परमार्थ संस्था की योजना को मंजूरी दे दी है।

जॉनसन ने महामारी के कारण मरने वालों की याद में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े पांच बजे कुछ पल का मौन रखने के परमार्थ संस्था मेरी क्यूरी की योजना को हां कर दी है। इस दौरान लोगों से अपने-अपने दरवाजों पर रोशनी करने और देश के सभी प्रमुख भवनों को रोशनी से जगमगाने की भी योजना है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारे देश के लिए बहुत मुश्किल भरा साल रहा है। मेरी संवेदनाएं अपने प्रियजनों को खोने वालों और उन्हें अपनी मर्जी और भावनाओं के अनुरुप श्रद्धांजलि नहीं दे पाने वालों के साथ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे-जैसे हम वायरस के खिलाफ मजबूत हो रहे हैं, मैं लगातार जूझ रहे लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं और आशा करता हूं कि पाबंदियों में नरमी आने के बाद वे अपने प्रियजनों से मिल सकेंगे।’’

अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी इस योजना का स्वागत किया है।

ब्रिटेन में 23 मार्च, 2020 तक कोरोना वायरस संक्रमण से 335 लोगों की मौत हुई थी। फिलहाल यह आंकड़ा 143,259 पहुंच गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक