लाइव न्यूज़ :

जलवायु सुरक्षा को यूएनएससी विमर्श में लाने से समग्र चर्चा की प्रकृति बाधित होने के आसार : भारत

By भाषा | Updated: September 23, 2021 21:37 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 23 सितंबर भारत ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में कहा कि जलवायु सुरक्षा मुद्दे से निपटना जो जलवायु परिवर्तन का सिर्फ एक पहलू है, "वांछनीय नहीं" है। इसके साथ ही भारत ने आगाह किया कि जलवायु परिवर्तन के नजरिए से दुनिया के गरीब हिस्सों में टकरावों को देखना केवल "एकतरफा विमर्श" प्रस्तुत होगा।

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) रीनत संधू ने यहां कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा जलवायु परिवर्तन मुद्दे पर चर्चा संबंधित तंत्रों में केंद्रित तरीके से की जा रही है। उन्होंने कहा कि चाहे वह जलवायु परिवर्तन हो, जैव-विविधता हो, मरुस्थलीकरण हो या अन्य, आगे की कार्रवाई के लिए तंत्र बनाए गए हैं।

संधू ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा (जलवायु और सुरक्षा) विषय उच्च स्तरीय खुली चर्चा में कहा, ‘‘ इस पृष्ठभूमि को देखते हुए, जलवायु परिवर्तन के एक पहलू को चुनना, यानी जलवायु सुरक्षा, और इससे इस मंच में निपटना, जो इस तरह की बहुआयामी समस्या से निपटने के लिए तैयार नहीं है, वांछनीय नहीं होगा।"

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से संबंधित मूलभूत सिद्धांतों और चलनों की अनदेखी करते हुए, सुरक्षा परिषद विमर्श में जलवायु सुरक्षा लाने से इस अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर समग्र चर्चा की प्रकृति बाधित हो सकती है।

उनहोंने कहा, "जब हम जलवायु को सुरक्षित बनाए जाने पर विचार-विमर्श करते हैं, तो हमें सजग रहना चाहिए कि समानांतर जलवायु मार्ग का निर्माण नहीं करें। हमें समावेशी निर्णय लेने की राह पर ही बढ़ते रहने की जरूरत है, जिस पर सदस्य देश पहले ही सहमति दे चुके हैं।’’

संधू ने इस बात पर भी बल दिया कि जलवायु परिवर्तन ने लोगों के जीवन को प्रभावित किया है और टकरावों को बढ़ा दिया है लेकिन जलवायु परिवर्तन के नजरिए से दुनिया के गरीब हिस्सों में संघर्षों को देखने से केवल एकतरफा विमर्श प्रस्तुत होगा जबकि टकरावों के कारणों को कहीं और खोजा जाना है।

उन्होंने जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल की रिपोर्ट का भी हवाला दिया और कहा, "जलवायु परिवर्तन टकराव को बढ़ा सकता है, लेकिन इसके लिए एक वजह के रूप में निर्धारित नहीं किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा