लाइव न्यूज़ :

शपथ लेने के बाद बाइडन पहले संबोधन में देशवासियों को एकजुटता का देंगे संदेश

By भाषा | Updated: January 20, 2021 10:45 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 20 जनवरी अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद जो बाइडन देशवासियों को अपने पहले संबोधन में एकजुटता का संदेश देंगे। नव निर्वाचित राष्ट्रपति के करीबी सलाहकारों ने यह जानकारी दी।

सलाहकारों के अनुसार शपथ लेने के बाद अपने पहले संबोधन में बाइडन महामारी के कारण अप्रत्याशित संकट के दौरान देश को एक साथ लाने की जरूरत पर बात करेंगे। बाइडन को चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स कैपिटल बिल्डिंग (संसद भवन) के वेस्ट फ्रंट में दोपहर 12 बजे (स्थानीय समयानुसार) पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

नाम न जाहिर करने की शर्त पर मंगलवार को उनके सलाहकारों ने बताया कि बाइडन लोगों को संबोधित करते हुए अमेरिका के सामने पेश अभूतपूर्व चुनौतियों से निपटने में सहयोग की अपील करेंगे।

बाइडन अपने कार्यकाल में अमेरिकी जनता के साथ काम करने को लेकर अपने दृष्टिकोण और अपेक्षाओं को साझा करेंगे। उनका भाषण एकजुटता के विषय पर आधारित होगा। सलाहकारों ने बताया कि यह भाषण 20-30 मिनट का हो सकता है और इसका विषय ‘अमेरिका यूनाइटेड’ होगा।

सलाहकारों ने कहा, ‘‘ जैसा कि नव निर्वाचित राष्ट्रपति ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भी कहा था अगर अमेरिका एकजुट रहे तो ऐसा कुछ भी नहीं है जो यह देश नहीं कर सकता है।’’

बाइडन का भाषण लिखने वाले भारतीय अमेरिकी विनय रेड्डी हैं। वह ओहायो के डेटन में पले-बढ़े हैं और उप राष्ट्रपति के रूप में बाइडन के 2013-17 के कार्यकाल के दौरान वह उनके मुख्य भाषण लेखक थे। रेड्डी ऐसे पहले भारतीय अमेरिकी व्यक्ति हैं जो राष्ट्रपति के भाषण लेखक के तौर पर नियुक्त हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक