लाइव न्यूज़ :

अफगान सरकार, तालिबान शांति वार्ता को दिशानिर्देशित करने के लिए इस्लामी कानून पर सहमत

By भाषा | Updated: December 11, 2020 01:45 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 10 दिसंबर (एपी) अफगानिस्तान सरकार के वार्ताकार और तालिबान के बीच यह सहमति बनी है कि कतर में चल रही शांति वार्ता में इस्लामी कानून एवं इसकी शिक्षाएं उनका मार्गदर्शन करेंगी।

बृहस्पतिवार को समाचार एजेंसी एपी को हासिल हुए एक दस्तावेज से यह जानकारी मिली है। इसमें वार्ता के लिए नियमों की 21 सूत्री सूची है। ऐसा लगता है कि वार्ता बंद कमरे में चल रही है। दोनों पक्षों ने पिछले हफ्ते कतर के दोहा में दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे। अमेरिका की मध्यस्थता में शांति वार्ता सितंबर में शुरू हुई थी। दोहा में तालिबान का कई साल से एक राजनीतिक कार्यालय रहा है।

दस्तावेज के मुताबिक पिछले हफ्ते तक वार्ता में गतिरोध कायम था। हालांकि दोनों पक्ष वार्ता के लिए नियम-कायदे पर सहमत हो गए हैं।

यह घटनाक्रम काफी मायने रखता है क्योंकि इसका मतलब है कि संबद्ध पक्ष जल्द ही उन विभिन्न मुद्दों पर वार्ता शुरू करेंगे, जो अफगानिस्तान में दशकों से चल रही लड़ाई को समाप्त कर सकता है।

दोहा में चल रही वार्ता के बारे में जानकारी रखने वाले अफगानों के मुताबिक एक अहम सवाल यह है कि अमेरिका ने फरवरी में तालिबान के साथ जिस समझौते पर हस्ताक्षर किया था, क्या वह अफगान-तालिबान वार्ता की बुनियाद होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...