लाइव न्यूज़ :

वर्ष के अंत तक कोविड—19 के टीके की चार करोड़ खुराक उपलब्ध होंगी : व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: November 21, 2020 14:09 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 21 नवंबर ट्रम्प प्रशासन पूरे देश में कोविड—19 का टीका वि​तरित करने की योजना के साथ तैयार है और उसे अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन से इसके आवश्यक आपातकालीन इस्तेमाल का अधिकार मिलने का इंतजार है । व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को इसके बारे में जानकारी दी ।

व्हाइट हाउस ने कहा है कि इस साल के अंत तक इस टीके की चार करोड़ खुराकें उपलब्ध होंगी ।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायली मेकनैनी ने यहां संवाददाताओं को बताया, ''जहां तक टीके का सवाल है तो, हमारा मानना है कि इस साल के अंत तक इसकी चार करोड़ खुराक उपलब्ध होंगी। यह असाधारण है। ''

उन्होंने कहा, ''यह केवल राष्ट्रपति की वजह से ही संभव हो सका है, जिन्होंने उसी समय कहा था कि 'मैं टीका ला रहा हूं, मैं कुछ नया करने जा रहा हूं । मैं इसका निर्माण करने जा रहा हूं ।' इससे कई अमेरिकियों की जान बचाने में सफलता मिलेगी । राष्ट्रपति ट्रम्प का और उनके इस महान कार्य का शुक्रिया ।''

मेकनैनी ने कहा कि हाल के दिनों में फाइजर एवं मॉडर्ना ने अपने टीके के विकास की उच्च सफलता के परिणाम के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि दोनों 90 प्रतिशत से अधिक प्रभावी है ।

उन्होंने कहा, ''हम जानते हैं कि मॉडर्ना 94.5 फीसदी प्रभावी है और और फाइजर 95 प्रतिशत।''

इस साल जुलाई में ट्रम्प प्रशासन ने ‘ऑपरेशन वार्प स्पीड’ के तहत फाइजर को कोविड टीके के निर्माण एवं वितरण के लिये 1.95 अरब डालर देने पर सह​मति जतायी थी और अमेरिकियों को मुफ्त में यह टीका देने के लिये कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा