लाइव न्यूज़ :

राज्यसभाः ‘राघव, मेरे ख्याल से प्यार एक ही होता है ना? एक बार, दो बार, तीसरी बार...ऐसा होता है...नहीं ना’, नायडू ने ली चुटकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2022 17:45 IST

राज्यसभा में एम वेंकैया नायडू ने आप सदस्य राघव चड्ढा की ‘‘पहले प्यार’’ को लेकर की गयी एक टिप्पणी पर ऐसी चुटकी ली जिससे आम आदमी पार्टी के सदस्य सहित पूरे सदन में हंसी की लहर दौड़ गयी।

Open in App
ठळक मुद्देराघव चड्ढा ने उच्च सदन में सभापति के रूप में नायडू के योगदान को याद किया।स्कूल का पहला दिन, पहला प्रिंसिपल, पहली टीचर, पहला प्यार।संसदीय जीवन की शुरुआत की तो उसमें पहले सभापति नायडू ही थे, इसलिए वह सदैव उन्हें याद रखेंगे।

नई दिल्लीः राज्यसभा में सोमवार को सभापति के रूप में एम वेंकैया नायडू को विदा देते हुए अधिकतर सदस्यों ने जहां उनके हास्यबोध और हाजिरजवाबी की सराहना की, वहीं स्वयं नायडू ने आप सदस्य राघव चड्ढा की ‘‘पहले प्यार’’ को लेकर की गयी एक टिप्पणी पर ऐसी चुटकी ली जिससे आम आदमी पार्टी के सदस्य सहित पूरे सदन में हंसी की लहर दौड़ गयी।

 

आम आदमी पार्टी के सदस्य राघव चड्ढा ने उच्च सदन में सभापति के रूप में नायडू के योगदान को याद किया। उन्होंने सदन में आने के अपने पहले दिन के अनुभव को याद करते हुए कहा, ‘‘हर व्यक्ति को अपना पहला अनुभव याद होता है। स्कूल का पहला दिन, पहला प्रिंसिपल, पहली टीचर, पहला प्यार।’’

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपने संसदीय जीवन की शुरुआत की तो उसमें पहले सभापति नायडू ही थे, इसलिए वह सदैव उन्हें याद रखेंगे। आप सदस्य ने जब अपनी बात खत्म की तो नायडू ने प्रश्न किया, ‘‘राघव, मेरे ख्याल से प्यार एक ही होता है ना? एक बार, दो बार, तीसरी बार...ऐसा होता है...नहीं ना।...पहला ही प्यार होता है ना?’’

इस पर मुस्कुराते हुए चड्ढा ने कहा, ‘‘मैं इतना अनुभवी नहीं हूं।’’ इसके जवाब में नायडू ने भी हंसते हुए कहा, ‘‘पहला प्यार अच्छा होता है, वही हमेशा रहना चाहिए... जिंदगी भर वही रहना चाहिए।’’ सभापति की इस टिप्पणी से पूरे सदन में हंसी की लहर दौड़ गयी। 

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रएम. वेकैंया नायडूराघव चड्ढाAam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारतराज्यपाल से मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, 2005 से मुख्यमंत्री थे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार