लाइव न्यूज़ :

Amrita Sher-Gil’s The Story Teller: टूटे सभी रिकॉर्ड, चित्रकारी ‘द स्टोरी टेलर’ 61.8 करोड़ में नीलाम, किसी भारतीय की सबसे महंगी कृति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2023 17:47 IST

Amrita Sher-Gil’s The Story Teller: अमृता शेरगिल की 1937 की कलाकृति “द स्टोरी टेलर” यहां शनिवार को सैफ्रोनार्ट के 'इवनिंग सेल: मॉडर्न आर्ट' में हुई नीलामी में बेची गई।

Open in App
ठळक मुद्देजैमिनी रॉय और एफएस सूजा समेत विभिन्न कलाकारों की 70 से अधिक कलाकृतियां पेश की गईं। नीलामी में बेची गई अब तक की सबसे महंगी भारतीय कलाकृति बनी थी।'द स्टोरी टेलर' को मिली रिकॉर्ड कीमत भारतीय कला बाजार में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Amrita Sher-Gil’s The Story Teller: मशहूर चित्रकार अमृता शेरगिल की कृति “द स्टोरी टेलर” वैश्विक नीलामी में 61.8 करोड़ रुपये में बिकने के बाद किसी भारतीय की सबसे महंगी कृति बन गई है। शेरगिल की 1937 की कलाकृति “द स्टोरी टेलर” यहां शनिवार को सैफ्रोनार्ट के 'इवनिंग सेल: मॉडर्न आर्ट' में हुई नीलामी में बेची गई।

 

इस नीलामी में एम. एफ. हुसैन, वी.सी. गायतोंडे, जैमिनी रॉय और एफएस सूजा समेत विभिन्न कलाकारों की 70 से अधिक कलाकृतियां पेश की गईं। पिछले महीने रजा की 1989 की कलाकृति “गेस्टेशन” मुंबई में स्थित नीलामी घर पुंडोले ने 51.75 करोड़ रुपये में बेची थी, जो नीलामी में बेची गई अब तक की सबसे महंगी भारतीय कलाकृति बनी थी।

सैफ्रोनार्ट के सीईओ और सह-संस्थापक दिनेश वजीरानी ने कहा, “हमें इस सितंबर में नई दिल्ली में हमारी ईवनिंग सेल के कई कलाकारों के रिकॉर्ड स्थापित करने की खुशी है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अमृता शेरगिल की 'द स्टोरी टेलर' को मिली रिकॉर्ड कीमत भारतीय कला बाजार में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।” 

टॅग्स :दिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो