मुंबई की लोकल ट्रेन में लोगों के फंसने और निकलने को लेकर कई बार चौंकाने वाली खबरें आती रहती हैं। इसी क्रम में नया वीडियो वायरल हो रहा है। इसे मुंबई मिरर ने 2 अक्टूबर ट्वीट कर के बताया कि यह हाल ही में मुंबई की लोकल ट्रेन में घटी-घटना है जब एक युवती तेज रफ्तार लोकल के गेट से फिसलकर गिर जाती है। वह जिस तरह से गिरी थी, उसकी जान बचने की उम्मीद नहीं जा सकती थी। लेकिन वह सही सलामत है।