कोरोना वायरस: सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान शहर के अस्पताल का वीडियो वायरल, नर्स-पुलिस ऑफिसर फुर्सत के क्षणों में...
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 2, 2020 09:54 AM2020-03-02T09:54:58+5:302020-03-02T09:57:07+5:30
कोरोना वायरस के कहर से चीन का वुहान शहर ही सबसे अधिक प्रभावित हुआ हैं, यही पर सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं.
कोरोना वायरस का कहर चीन में जारी है। दुनियाभर में कोरोना वायरस के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 3,000 के पार पहुंच गई है। सोमवार (2 मार्च) को चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि चीन के हुबेई प्रांत में 42 और लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस से चीन में सबसे ज्यादा मौत हुबेई प्रांत में ही हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका वुहान, हुबेई प्रांत की राजधानी है। चीन के डॉक्टर लोगों को बचाने के लिए काफी मशक्कत कर रहे हैं। वुहान के डॉक्टर, कर्मचारी और पुलिसकर्मी भी दिन-रात लोगों की जान बचाने में लगे हुए हैं।
रविवार (1 मार्च) को पीपुल्स डेली चाइना ने एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें वुहान के अस्पताल के बाहर फुर्सत के क्षणों में नर्स और पुलिस ऑफिसर साथ-साथ डांस कर रहे हैं।
May I have the pleasure of dancing with you? A nurse and a police officer in protective suits dance a waltz to relax for a moment in front of a hospital in Wuhan. pic.twitter.com/k68gvMkM01
— People's Daily, China (@PDChina) February 28, 2020
इससे पहले भी पीपुल्स डेली चाइना ने मंगलवार (25 फरवरी) को एक वीडियो ट्वीट किया था। इस वीडियो में कोरोना वायरस से पीड़ित छह लोगों के सफल इलाज के बाद दो मेडिकल कर्मचारी अस्पताल के बाहर डांस कर रहे हैं।
चीन के बाद ईरान में हुई सबसे ज्यादा मौत
चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस से दुनियाभर में 88,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं और तीन हजार लोगों की मौत हो गई है।
देश मामले मौत
चीन 79,824 2870 से ज्यादा
हांगकांग 94 2
मकाऊ 10
दक्षिण कोरिया 3736 20
जापान 961 12
इटली 1576 34
ईरान 978 54
सिंगापुर 106
अमेरिका 72 1
कुवैत 45
थाईलैंड 42 1
बहरीन 38
ताइवान 40 1
ऑस्ट्रेलिया 23 1
मलेशिया 29
जर्मनी 66
फ्रांस 100 2
स्पेन 71
वियतनाम 16
ब्रिटेन 23
संयुक्त अरब अमीरात 21
कनाडा 20
इराक 19
रूस 05
स्विट्जरलैंड 10
ओमान 6
फिलीपीन 3 1 मौत
भारत 3
क्रोएशिया 7
इजरायल 5
लेबनान 7
पाकिस्तान 4
फिनलैंड 5
ऑस्ट्रिया 5
स्वीडन 12
मिस्त्र 1
अल्जीरिया 1
अफगानिस्तान 1
नार्थ मैकेडोनिया 1
जार्जिया 2
एस्टोनिया 1
बेल्जियम 2
नीदरलैंड 1
रोमानिया 3
नेपाल 1
श्रीलंका 1
कंबोडिया 1
नार्वे 2
डेनमार्क 2
ब्राजील 1
नाइजीरिया 1
अजरबैजान 1
मोनाको 1
कतर 1
बेलारूस 1
यूनान 7