लाइव न्यूज़ :

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, इन चीजों के दान से हर दुःख होगा दूर

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 14, 2021 12:19 IST

Open in App
पौष मास में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी (Makar Sankranti 2021) को मनाई जाएगी. ऐसी मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि से मिलने के लिए आते हैं. सूर्य और शनि का संबंध इस पर्व से होने के कारण यह काफी महत्वपूर्ण हो जाता है. आमतौर पर शुक्र का उदय भी लगभग इसी समय होता है, इसलिए यहां से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है.  इसदिन पवित्र नदियों में स्नान का महत्व होता है. महाभारत काल में भी मकर संक्रांति का महत्व बताया गया है. मकर संक्रांति पर गुड़ और तिल से बने पकवानों को बनाने और उनके सेवन का भी महत्व है. इसके अलावा इस महान दिन पर दान पुण्य करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है. मकर संक्रांति के पर्व के पीछे कई ज्योतिषीय कारण एवं महत्व है. तो इस दिन राशि अनुसार दान पुण्य करने से शीघ्र फल की प्राप्ति होती है. आइए आपको बताते हैं मकर संकर्न्ति के दिन राशि अनुसार क्या दान करें: मेष राशि - मेष राशि के जातक  काले तिल का दान करें. सूर्य एवं शनि देव की आप पर कृपा होगीवृषभ राशि - वृषभ राशि के जातक इस दिन सफेद तिल या इससे बनी हुई चीजों और साथ ही घी का दान भी कर सकते हैंमिथुन राशि - मिथुन राशि के जातक गुड़ का दान करें. चाहें तो गुड़ और तिल दोनों से ही बनी चीजों को दान कर सकते हैंकर्क राशि - कर्क राशि के लोग मकर संक्रांति पर घी का दान करें. इस दिन जो भी पकवान बनाएं उसमें घी का प्रयोग अवश्य करेंसिंह राशि - सिंह राशि के जातक इस दिन गुड़ और लाल चन्दन का दान करें. गुड़ से बनी हुई चीजों का भी दान किया जा सकता हैकन्या राशि - कन्या राशि के जातक इस दिन सगुड़ का या फिर गुड़ से बनी हुई चीजों का दान कर सकते हैं. ये लोग गुड़ चावल का भी दान करेंगे तो शुभ रहेगातुला राशि - तुला राशि के जातक प्रभु कृपा पाने के लिए मकर संक्रांति के दिन श्वेत वस्त्र और घी का दान करें. आपके रुके हुए सभी काम बन जाएंगेवृश्चिक राशि -आप इसदिन तांबे से बने सिक्के या फिर तांबे के बर्तन का दान करें। यह आपके लिए शुभ सिद्ध होगाधनु राशि - धनु राशि के जातक मकर संक्रांति पर हल्दी, चावल या फिर इन दोनों चीजों को मिलाकर दान करेंमकर राशि - सूर्य के मकर राशि में प्रवेश से इस दिन मकर राशि के जातकों पर भगवान भास्कर की अत्यंत कृपा बनी रहती है. ये लोग मूंग दाल का दान करेंकुंभ राशि - कुंभ राशि के सभी जातक इस दिन उरद की दाल का दान करें. साथ ही गुड़ का भी दान करेंमीन राशि - मीन राशि के जातक मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पंचांग यानि पत्रे का दान करें. शुभ लाभ प्राप्त होगा 
टॅग्स :मकर संक्रांतिपोंगल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ऐ वल्गर गाना मत गाओ यहां...': तेज प्रताप यादव ने गाने के बीच में सिंगर को अश्लील भोजपुरी गाना गाने से रोका | VIDEO

भारतमकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज में सियासी चहल-पहल?,  चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया स्वागत

क्राइम अलर्टमकर संक्रांति पर घर में मातम?, संगारेड्डी में पतंग की डोर से गला कटने से मजदूर की मौत और बीदर में पतंग के मांझे से गला कटने से संजीव कुमार होसमानी की मौत

भारतदही-चूड़ा भोज और खरमास खत्म?, बिहार में 'खेला', राजनीतिक संदेश और संभावित समीकरणों का इशारा

भारत'सूर्यदेव सबका कल्याण करें', पीएम मोदी ने मकर संक्रांति समेत पोंगल की देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 14 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे मेष समेत ये 5 राशि के लोग

पूजा पाठPanchang 14 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग