लाइव न्यूज़ :

जन्माष्टमी 2020 कब है, नन्दगांव में एक दिन पहले मनाया जाएगा उत्सव

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: August 10, 2020 2:26 PM

Open in App
ब्रज सहित समूचे देश और विदेश में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 12 अगस्त को मनाया जाएगा, वहीं नन्दगांव में एकदिन पूर्व इसका आयोजन किया जाएगा जहां पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण का बचपन व्यतीत हुआ था। ब्रज के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाए जाने के बावजूद कोरोना वायरस संकट के चलते इसे इस बार सार्वजनिक रूप नहीं दिया जाएगा। न ही इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान आदि मंदिरों में भक्तों को विशेष प्रसाद का वितरण किया जाएगा। नन्दगांव में सैकड़ों वर्षों से चली आ रही ‘खुशी के लड्डू’ बांटे जाने की परम्परा भी नहीं निभाई जाएगी।’ भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्मोपलक्ष्य में जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है। विद्वानों के अनुसार वैष्णवों द्वारा परम्परानुसार भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि में सूर्यादय होने के अनुसार ही जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है, लेकिन नन्दगांव में इसके उलट श्रावण मास की पूर्णमासी के दिन से आठवें दिन ही जन्माष्टमी मनाने की प्रथा चली आ रही है। ब्रज के सभी मंदिरों में उत्सव की तैयारी शुरू हो गई है और मंदिरों को सजाया-संवारा जा रहा है। श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि श्री कृष्ण जन्मस्थान पर जन्माष्टमी 12 अगस्त को मनाई जाएगी। इधर, ठा. द्वारिकाधीश मंदिर, वृन्दावन के ठा. बांकेबिहारी मंदिर में भी कृष्ण जन्माष्टमी पर्व 12 अगस्त को ही मनाया जाएगा। ऐसी जानकारी मंदिरों के मीडिया प्रभारी और प्रबंधकों ने दी है। जनपद मुख्यालय से करीब 55 किमी दूर नन्दगांव में छह सौ फुट ऊंची नन्दीश्वर पहाड़ी पर स्थित नन्दबाबा मंदिर के सेवायत मुकेश गोस्वामी ने बताया, ‘‘नन्दगांव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व 11 अगस्त को परम्परा अनुरूप मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्णिमा से ही कृष्ण जन्म की बधाइयों का दौर शुरू हो गया है।’’ उन्होंने कहा कि कोविड-19 के नियमानुसार मंदिर में सेवायतों को छोड़कर स्थानीय एवं बाहरी श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
टॅग्स :जन्माष्टमी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीJanmashtami 2023: कान्हा बने नयनतारा के जुड़वा बेटे तो विक्की कौशल ने फोड़ी दही हांडी, सेलेब्स ने कुछ इस अंदाज में मनाई जन्माष्टमी

पूजा पाठKrishna Janmabhoomi temple: शंख और घंटे की ध्वनि के बीच भक्त मना रहे जन्माष्टमी, कान्हा की नगरी में हो रहे जयकारे, देखें फोटो

पूजा पाठHappy Krishna Janmashtami 2023: धूमधाम और उत्साह के साथ कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार शुरू, इस्कॉन बेंगलुरु में तैयारी जारी, देखें तस्वीरें

भारतब्लॉग: जीवन को संपूर्णता से जीने की कला सिखाते हैं श्रीकृष्ण

पूजा पाठJanmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को लगाए इन चीजों का भोग, प्रसन्न हो जाएंगे कन्हा जी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 31 January: आज मेष और कुंभ वालों को होगा वित्तीय लाभ, वृषभ राशिवालों के सामने आएंगी चुनौतियां

पूजा पाठआज का पंचांग 31 जनवरी 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठHoli 2024 Date: कब है होली? अभी जानें तिथि, होलाष्टक, होलिका दहन मुहूर्त, पूजा विधि

पूजा पाठMagh Mauni Amavasya 2024: 9 या 10 किस दिन पड़ रही मौनी अमावस्या? जानें सही तिथि और स्नान-दान मुहूर्त

पूजा पाठकरौली सरकार धाम में धूम धाम से मनाया गया त्रिदिवसीय महासम्मेलन, अब शिव तंत्र से होगी जन सेवा