लाइव न्यूज़ :

जेएनयू राजद्रोह केस: केजरीवाल ने दी हरी झंडी तो कन्हैया ने बोला थैंक यू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 29, 2020 11:59 IST

Open in App
पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्षऔर सीपीआई नेता कन्हैय्या कुमार के समर्थन में उतरे हैं. लेकिन इस बार उनके निशाने पर थी दिल्ली सरकार और उसके मुखिया केजरीवाल. पी चिदंबरमें केजरीवाल पर सवाल उटाते हुए कहा कि राजद्रोह कानून की अपनी समझ में दिल्ली सरकार भी केंद्र सरकार से कम अनजान नहीं है. श्री कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 124 ए और 120 बी के तहत मुकदमा चलाने के लिए दी गई मंजूरी को मैं पूरी तरह से अस्वीकृत करता हूं. दिल्ली सरकार ने राजद्रोह के एक मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और दो अन्य लोगों पर मुकदमा चलाने के लिए दिल्ली पुलिस को मंजूरी दे दी. पुलिस ने 2016 के इस मामले में कुमार के साथ ही जेएनयू के पूर्व छात्रों उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था.  पुलिस ने कहा था कि आरोपियों ने नौ फरवरी, 2016 को जेएनयू परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान जुलूस निकाला था और वहां कथित रूप से लगाये गये देश-विरोधी नारों का समर्थन किया था. भाजपा लंबे समय से केजरीवाल पर इस मामले में अड़गा लगाने के आरोप लगाती रही है. लेकिन अब जब दिल्ली सरकार ने हरी जंडी दे दी है तो भाजपा का कहना है कि उसने मजबूरी में ऐसा किया है.  बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर कहते हैं कि जनता के दबाव के कारण दिल्ली सरकार को कन्हैया कुमार और नौ अन्य के खिलाफ जेएनयू राजद्रोह के मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी देनी पड़ी. प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे तीन साल लटकाए रखा, लेकिन जनता के सामने आखिरकार उन्हें झुकना पड़ा. कन्हैया ने दिल्ली सरकार को सेडिशन केस की परमिशन देने धन्यवाद देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार और सरकारी वकील इस केस को गंभीरता से लें. कन्हैया ने तंज करते हुए कहा था कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पीडी ट्रायल हो. कन्हैया कहते हैं कि इस केस में फास्ट ट्रैक और तुरंत कार्रवाई से देश की जनता को पता चल जाएगा इस केस का इस्तेमाल  राजनीतिक लाभ और देश को बुनियादी मालों से भटकाने के लिए किया गया था.   
टॅग्स :कन्हैया कुमारजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)अरविन्द केजरीवालदिल्ली पुलिसपी चिदंबरमअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर