किसान अपनी परेशानियों और अपनी मांगों को लेकर गांधी जयंती पर राजघाट कूच कर रहे हैं। रहे लेकिन दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। हरिद्वार से दिल्ली के लिए भारतीय किसान क्रांति (भाकियू) यात्रा समेत किसान क्रांति पदयात्रा में उत्तर भारत के कई राज्यों के किसान शामिल हैं। यह आंदोलन आठ अक्टूबर तक चलेगा। लोकमत न्यूज़ ने रैली में शामिल कुछ किसानों से बात की। ये किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी नाराज नजर आये।