लाइव न्यूज़ :

Mridula Sinha Death News: BJP की वरिष्‍ठ नेत्री और गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: November 18, 2020 8:23 PM

Open in App
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन हो गया है। वह 78 साल की थीं। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त किया। वे शुरू से जनसंघ से जुड़ी रहीं और भाजपा की कार्यसमिति में भी शामिल रहीं। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताया है। मृदुला का जन्म 27 नवंबर 1942 को बिहार के मुजफ्फरपुर में ग्राम छपरा में हुआ था। वे एक सुविख्यात हिन्दी लेखिका के साथ-साथ भाजपा की केन्द्रीय कार्यसमिति की सदस्य भी रहीं। इससे पूर्व वह पांचवां स्तंभ के नाम से एक सामाजिक पत्रिका निकालती रही हैं। उनके पति डॉ. रामकृपाल सिन्हा बिहार में कैबिनेट मंत्री और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री रहे। इसके बाद मृदुला भी राजनीति में सक्रिय हो गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मृदुला सिन्हा जी हमेशा जनसेवा को लेकर अपने प्रयासों के लिए याद की जाएंगी, वो एक कुशल लेखक थीं, जिन्होंने संस्कृति के साथ-साथ साहित्य की दुनिया में भी बहुत बड़ा योगदान दिया है, उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारDGCA Air India: 8 माह में तीन बार जुर्माना, एयर इंडिया पर डीजीसीए का एक्शन, बार-बार चूक क्यों!

भारतMaharashtra Voter List 2024: लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले 412416 मतदाता बढ़े, महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक, आपका नाम से नहीं कटा!

भारतLok Sabha Election 2024 से पहले मिलेगा तोहफा!, पेट्रोल डीजल के दाम में कटौती, 11 से 6 रुपये प्रति लीटर गिरावट की उम्मीद

भारतLok Sabha Elections 2024: सीएम रेवंत रेड्डी से मिले चार विधायक, लोकसभा चुनाव से पहले बीआरएस को लगेगा बड़ा झटका!, विधानसभा चुनाव में हार के बाद...

भारतLok Sabha Elections 2024: बंगाल में इंडिया गठबंधन चुनाव से पहले हुआ धराशायी, ममता बनर्जी ने कहा- "तृणमूल कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव"

भारत अधिक खबरें

भारतमोहन कैबिनेट की हुई बैठक में कई बड़े फैसले, जानिए आपके लिए क्या खास..|

भारतMP के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मांगा सरकारी आवास बी-9,74 बंगला,जो रहा है सुर्खियों में

भारतWeather Update: कड़ाके की ठंड, हरियाणा, पंजाब में शीतलहर जारी, तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

भारत"उनका तो 'सुपारी' का कारोबार है, वो देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं", राहुल गांधी ने असम पुलिस के एफआईआर पर घेरा हिमंत बिस्वा सरमा को

भारतब्लॉग: पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की दिशा में बड़ा कदम