"उनका तो 'सुपारी' का कारोबार है, वो देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं", राहुल गांधी ने असम पुलिस के एफआईआर पर घेरा हिमंत बिस्वा सरमा को

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: January 24, 2024 11:50 AM2024-01-24T11:50:59+5:302024-01-24T11:59:03+5:30

राहुल गांधी ने गुवाहाटी झड़प में दर्ज की गई एफआईआर को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को आड़े हाथों लिया है।

"He is in 'betel nut' business", Rahul Gandhi attacks Himanta Biswa Sarma on Assam Police FIR | "उनका तो 'सुपारी' का कारोबार है, वो देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं", राहुल गांधी ने असम पुलिस के एफआईआर पर घेरा हिमंत बिस्वा सरमा को

फाइल फोटो

Highlightsराहुल गांधी ने गुवाहाटी झड़प में दर्ज हुई एफआईआर पर हिमंत बिस्वा सरमा को लिया आड़े हाथोंराहुल गांधी ने कहा कि भले ही कोई पान खाता हो, लेकिन सुपारी का कारोबार तो मुख्यमंत्री के पास हैहिमंत बिस्वा सरमा देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं, वो लोगों की जेब से पैसा चुराते हैं

बारपेटा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम पुलिस द्वारा गुवाहाटी में बीते मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद दर्ज की गई एफआईआर में अपना, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी नेता कन्हैया कुमार सहित अन्य नेताओं के नाम शामिल किये जाने पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को आड़े हाथों लिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार एफआईआर दर्ज किए जाने के एक दिन बाद राहुल गांधी ने सीएम सरमा पर तंज कसते हुए कहा कि भले ही कोई पान खाता हो, लेकिन सुपारी का कारोबार तो मुख्यमंत्री के पास ही है।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल कांग्रेस नेताओं पर पुलिस केस दर्ज होने की निंदा करते हुए यात्रा के 11वें दिन असम के लोगों से कहा, "भले ही आपके पास पान हो, लेकिन सुपारी का कारोबार तो उनके पास है। शाम को जब आप पान खाएंगे तो आपको पता चल जाएगा कि यह मुख्यमंत्री का है। वो आपकी जेब काटते हैं। ये उन्हीं का काम है, वह देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं।"

मुख्यमंत्री सरमा के खिलाफ बेहद आक्रामक रूख अख्तियार करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "अगर कोई काजीरंगा राष्ट्रीय वन में गैंडे देखने जाता है, तो उसे यह जानकर आश्चर्य होगा कि मुख्यमंत्री के पास इस क्षेत्र में जमीन है।"

राहुल गांधी ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा दिन भर अपने राज्य में डर और नफरत फैलाते हैं लेकिन वह यहीं नहीं रुकते। जब लोगों का ध्यान भटकता है तो वह लोगों की जमीन या लोगों का पैसा चुरा लेते हैं।

उन्होंने यात्रा में इकट्ठा हुए असम के लोगों से कहा, "आपका मुख्यमंत्री 24 घंटे डर और नफरत फैलाता है लेकिन वह यहीं नहीं रुकता। जब असम में डर और नफरत फैलती है तो आपका मुख्यमंत्री आपकी जमीन चुरा लेता है। वह नफरत फैलाता है और जब आप कहीं और देखते हैं तो वह आपकी जेब भी काट लेता है। यही है उनका काम। वह देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं।''

राहुल गांधी ने कहा, "हिमंत बिस्वा सरमा ने काजीरंगा में जमीन छीन ली। अब जब भी आप काजीरंगा में गैंडा देखने जाएंगे, तो आपको पता चलेगा कि वहां की जमीन तो मुख्यमंत्री के पास है।"

इसके साथ राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि जब लोग टेलीविजन देखते हैं और मीडिया जो भी दिखा रहा है। उसके पीछे केवल और केवल असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा, "जब आप मीडिया या टीवी देखते हैं, तो मुख्यमंत्री टीवी के पीछे होते हैं। मीडिया आपको जो भी बताता है, वही असम के मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया है।"

राहुल गांधी ने दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री सरमा पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सीधा नियंत्रण है और अगर वह शाह के खिलाफ कुछ भी कहेंगे तो उन्हें भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, "असम के मुख्यमंत्री का कंट्रोल सीधे अमित शाह के हाथों में है। अगर हिमंत बिस्वा सरमा अमित शाह के खिलाफ कुछ भी कहने की हिम्मत करते हैं, तो उन्हें दो मिनट में पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा।"

राहुल गांधी ने आज बुधवार को असम के बारपेटा से एक बार फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू की है।

Web Title: "He is in 'betel nut' business", Rahul Gandhi attacks Himanta Biswa Sarma on Assam Police FIR

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे