काशी और बनारस नाम से मशहूर वाराणसी दुनिया के सबसे प्राचीन जीवित शहरों में शुमार किया जाता है। गंगा किनारे बसे हुए इस शहर का जिक्र वेद, पुराण, रामायण, महाभारत जैसे प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार भारतीय त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) में से काशी कि स्थापना ख़ुद भगवान शिव ने की है। अन्य मान्यता है कि काशी भोलेनाथ के त्रिशूल पर स्थित है। काशी को लेकर ऐसी ही कई अन्य मान्यताएँ प्रचलित हैं जिनका लब्बोलुआब यह है कि यह शहर भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अहम केंद्र रहा है। काशी में गौतम बुद्ध ने अपना पहला प्रवचन दिया था। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ ने काशी में जन्म लिया था। अघोर पंथ के सिद्ध पुरुष करपात्री जी महाराज, बाबा कीनाराम और अवधुत भगवान राम जैसे संतों की काशी कर्मभूमि रही है। कबीर और तुलसी जैसे भक्तिकालीन संतों की भी काशी ही कर्मभूमि रही है। भारतेंदु हरिश्चंद्र, प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद, सुदामा पाण्डेय धूमिल, नामवर सिंह, काशीनाथ सिंह, गिरिजा देवी, उस्ताद बिस्मिल्ला खान, राजन-साजन मिश्र, बिरजू महाराज जैसी महान हस्तियाँ बनारस से जुड़ी रही हैं। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद हैं। Read More
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरा करने के लिए आठ और सप्ताह का समय दिया गया है। ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के बाद 4 अगस्त को शुरू हुआ था। ...
Gyanvapi case: जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश मिश्रा ने बताया कि एएसआई की टीम ने शनिवार को जिला न्यायाधीश की अदालत में सर्वेक्षण के कार्य को पूरा करने और सर्वेक्षण की रिपोर्ट जमा करने के लिए आठ सप्ताह का और समय दिए जाने की मांग की है। ...
पिछले वर्ष के इसी आंकड़ों की तुलना में 2023 में इस अवधि के लिए विदेशी मुद्रा आय में वृद्धि हुई है। इस साल जम्मू-कश्मीर और वाराणसी में भारी मात्रा में पर्यटक पहुंचे हैं। ...
इस बीच चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए लखनऊ के इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में लोगों ने नमाज अदा की। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता ब्रजेश पाठक ने देश के नागरिकों और मिशन में शामिल सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी। ...
स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंके जाने की घटना को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा भाजपा की साजिश बताया है। अखिलेश का कहना है कि चाहे घोसी में भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर स्याही फेकने की घटना हो या फिर स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेकने की घटना ...
Amethi Lok Sabha Seat: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी राज्य के अमेठी लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे। ...
हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने गुरुवार को बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ''इस मामले में अदालत के बाहर समझौता संभव नहीं है।'' ...