स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने की घटना को अखिलेश ने बताया बीजेपी की साजिश, कहा- भाजपा बौखला गई है

By राजेंद्र कुमार | Published: August 21, 2023 06:27 PM2023-08-21T18:27:08+5:302023-08-21T18:28:21+5:30

स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंके जाने की घटना को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा भाजपा की साजिश बताया है। अखिलेश का कहना है कि चाहे घोसी में भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर स्याही फेकने की घटना हो या फिर स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेकने की घटना हो, इस सभी घटनाओं के पीछे भाजपा की साजिश है।

Akhilesh told incident of throwing shoe on Swami Prasad Maurya BJP's conspiracy | स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने की घटना को अखिलेश ने बताया बीजेपी की साजिश, कहा- भाजपा बौखला गई है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

Highlightsसम्मेलन में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका गया जूताअखिलेश यादव ने कहा स्वामी पर भाजपा ने करवाया हमलासपा कार्यकर्ताओं ने जूता फेकने वाले आकाश सैनी को पकड़ लिया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में नेताओं पर स्याही और जूता फेकने की घटनाएं होने लग गई है। रविवार को घोसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने की घटना घटी। तो सोमवार को राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में आकाश सैनी नामक व्यक्ति ने सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका। सपा कार्यकर्ताओं ने जूता फेकने वाले आकाश सैनी को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। आकाश सैनी का कहना है कि वह हिंदू धर्म के बारे में की गई स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणियों से आहत था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने वाले आकाश सैनी का हिंदू महासभा ने अभिनंदन करने का ऐलान किया है। जिसके चलते अब सपा नेता भाजपा के खिलाफ आक्रामक हो गए हैं।

सोमवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में वकील बनकर आए आशीष सैनी ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका। सम्मेलन में मौजूद सपा कार्यकर्ताओं उसे पकड़ कर उसे पुलिस को सौंप दिया। आकाश लखनऊ का रहने वाला है और वह धार्मिक मामलों में स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणियों से आहत था। बीते कई महीनों से स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने रामचरितमानस की चौपाइयों पर सवाल उठाए और अनर्गल टिप्पणियां की हैं। इस कारण वह सत्तारूढ़ दल भाजपा सहित कई धर्मगुरुओं के निशाने पर हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीते विधानसभा चुनावों में योगी सरकार से नाता तोड़कर सपा ज्वाइन कर ली थी। उनकी बेटी अभी भी बदायूं से भाजपा की सांसद है। फिलहाल स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंके जाने की घटना से सूबे की राजनीति गरमाई है। तमाम राजनीतिक दलों के इस घटना की निंदा की है। वही हिंदू महासभा ने आशीष सैनी का अभिनंदन करने का बयान जारी किया है।

भाजपा बौखला और घबरा गई है : अखिलेश यादव

स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंके जाने की घटना को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा भाजपा की साजिश बताया है। अखिलेश का कहना है कि चाहे घोसी में भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर स्याही फेकने की घटना हो या फिर स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेकने की घटना हो, इस सभी घटनाओं के पीछे भाजपा की साजिश है। भाजपा के लोग ही इन घटनाओं में शामिल हैं। वास्तव में भाजपा के कुशासन के खिलाफ जागरूक होते हुए लोग अब अपने हक के लिए खड़े हो गए हैं। इसलिए भाजपा के लोग ध्यान भटकाने के लिए ऐसी घटनाओं को अंजाम देने में जुट गए हैं। वास्तव में भाजपा बौखला गई है, घबरा गई है कि जनसमर्थन अब उससे हट रहा है। भाजपा पर हमलावर होते हुए अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि चुनावों के पहले भाजपा क्या-क्या करेगी, अभी किसी को पता नहीं, पर यह सब जानते हैं कि भाजपा कुछ भी कर सकती है। ये सरकार एक कंपनी को हायर करके अपने झूठ को सच बनाना चाहती है। वो नंबर एक सिर्फ इसलिए हैं क्योंकि वो मीडिया को नंबर एक दे रहे हैं। सपा मुखिया ने योगी सरकार पर तंज़ कसते हुए कहा कि अब नंबर वन योगी सरकार को सात साल और दिल्ली के दस साल का हिसाब देने का वक्त आ गया है, जिसके चलते ही इनकी (भाजपा) की बौखलाहट बढ़ गई है।

Web Title: Akhilesh told incident of throwing shoe on Swami Prasad Maurya BJP's conspiracy

उत्तर प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे