जून 2017 को पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उन्नाव से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने उसका रेप किया था। मामले में पहले तो यूपी पुलिस ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ एफआईआर लिखने से मना कर दिया था। लेकिन अप्रैल 2018 को पीड़िता ने विधायक के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हुए लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश की। जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। इसी बीच अप्रैल 2018 को पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। जिसका आरोप भी विधायक पर लगा। मामले को बाद में सीबीआई को सौंपा गया। सीबीआई ने जुलाई 2018 में पहली चार्जशीट दाखिल की, जिसमें कुलदीप सेंगर को मुख्य आरोपी बनाया गया। जिसके बाद आरोपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में आरोप विधायक को जमानत दे दी गई। इस केस में अभी अंतिम फैसला नहीं आया है। Read More
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने चाकू से वार और डंडे से हमले की भी बात कही थी लेकिन सफदरजंग अस्पताल में तैयार हुई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऐसा नहीं है। ...
प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर चिंता जाहिर की है। मंत्रिमंडल ने महिलाओं और बच्चों के साथ ऐसे अपराधों के मामलों की सुनवाई ...
लोकसभा के घटनाक्रम पर स्मृति ईरानी ने संसद भवन परिसर में शुक्रवार (6 दिसंबर) को संवाददाताओं से कहा, ‘‘बांह चढ़ाकर मारने की भावमुद्रा के साथ एक पुरुष सांसद मेरी तरफ आए, जिसके बाद एक युवा सांसद ने कहा कि मैं बोली ही क्यों... मैं इससे स्तब्ध हूं।’’ ...
उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता की दिल्ली के अस्पताल में मौत को संज्ञान में लेते हुए सात पुलिसकर्मियों को कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया है। ...
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से जश्न मनाने से मना किया है। सोनिया गांधी आज लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगी और रेप विक्टिम के समर्थन में प्रदर्शन का नेतृत्व करेंग ...
उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बलात्कार पीड़िता को गुरुवार तड़के रेलवे स्टेशन जाते वक्त रास्ते में पांच लोगों ने आग के हवाले कर दिया था। आरोपियों में से दो के खिलाफ पीड़िता ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। ...
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा ''मैं सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख कर उनसे अनुरोध करने जा रहा हूं कि बलात्कार और पॉक्सो मामलों में जांच दो महीनों में पूरी की जाए।’’ ...