ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा #HappyBirthdaySoniaGandhi,इस बार जन्मदिन नहीं मना रहीं सोनिया गांधी, जानिए क्यों

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 9, 2019 08:50 AM2019-12-09T08:50:40+5:302019-12-09T08:50:40+5:30

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से जश्न मनाने से मना किया है। सोनिया गांधी आज लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगी और रेप विक्टिम के समर्थन में प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी।

Sonia Gandhi not to celebrate birthday in wake of rising cases of assault on women twitter trend | ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा #HappyBirthdaySoniaGandhi,इस बार जन्मदिन नहीं मना रहीं सोनिया गांधी, जानिए क्यों

ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा #HappyBirthdaySoniaGandhi,इस बार जन्मदिन नहीं मना रहीं सोनिया गांधी, जानिए क्यों

Highlightsसोनिया गांधी के जन्मदिन पर  #HappyBirthdaySoniaGandhi ट्रेंड कर रहा है। सोनिया गांधी का जन्मदिन ना मनाने का फैसला उन्नाव बलात्कार पीड़िता को आग लगा देने और दिल्ली की अस्पताल में उसकी मौत हो जाने के बाद आया है।

देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध और रेप की घटनाओं के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज (9 दिसंबर) को अपना जन्मदिन मनाने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी क्योंकि वह इन घटनाओं से दुखी हैं। सोमवार को सोनिया गांधी 73 साल की हो गई हैं। सोनिया गांधी के जन्मदिन पर  #HappyBirthdaySoniaGandhi ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ लोग सोनिया गांधी की तारीफ भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को लेकर सोनिया गांधी द्वारा उठाया ये कदम सराहनीय है।  

सोनिया गांधी का जन्मदिन ना मनाने का फैसला उन्नाव बलात्कार पीड़िता को आग लगा देने और दिल्ली की अस्पताल में उसकी मौत हो जाने के बाद आया है। इससे पहले हाल में हैदराबाद में पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद आग लगाकर हत्या कर दी गई थी। देश के विभिन्न हिस्सों से भी महिलाओं के खिलाफ अपराध के कई मामले सामने आए हैं और इन घटनाओं को लेकर देश में गुस्से की लहर है। 

देखें प्रतिक्रिया

Web Title: Sonia Gandhi not to celebrate birthday in wake of rising cases of assault on women twitter trend

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे