पूर्वी यूरोप में स्थित देश। यूक्रेन की राजधानी कीव है। यूक्रेन अपने ईसाई ऑर्थडॉक्स चर्च, ब्लैक-सी, जंगलों और पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है। यूक्रेन पहले USSR (सोवियत संघ) का अंग था। जुलाई 1990 में यूक्रेन की संसद ने सोवियत संघ से अलग संप्रभु राष्ट्र होने के प्रस्ताव को स्वीकृति किया। साल 2017 तक यूक्रेन की आबादी चार करोड़ 25 लाख से ज्यादा थी। यूक्रेन की कुल आबादी में करीब 77 प्रतिशत यूक्रेनी मूल के नागरिक हैं, वहीं 17 प्रतीशत नागरिक रूसी मूल के हैं। यूक्रेन की आधिकारिक भाषा यूक्रेनी है। Read More
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को के लुझनिकी स्टेडियम में यह रैली की। पुलिस के अनुसार रैली के लिए करीब दो लाख लोग मौजूद थे। क्रीमिया पर रूस के कब्जे की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर यह रैली की गई। ...
यूक्रेन में मारे गए भारत के मेडिकल छात्र नवीन शेखरप्पा का शव सोमवार को बेंगलुरु हवाई अड्डे पहुंच जाएगा। इसी महीने की शुरुआत में नवीन की मौत की खबर आई थी। इसके बाद से परिवार इस उम्मीद में था कि उनके बेटे का शव जल्द से जल्द लाया जा सकेगा। ...
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का कहना है कि हम रूस पर दबाव बढ़ाना जारी रखेंगे, जब तक कि वह इस युद्ध को समाप्त नहीं कर देता। हम यूक्रेन के लोगों को जीवन रक्षक सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे। ...
साल 1955 में जन्मी 67 साल की श्वेत्स ने इवान फ्रेंको थिएटर और कीव स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ थिएटर आर्ट्स में थिएटर की पढ़ाई की थी। उन्होंने यंग थिएटर के अलावा टर्नोपिल म्यूजिक एंड ड्रामा थिएटर और व्यंग्य के कीव थिएटर के साथ प्रदर्शन किया। ...
यूक्रेन के खारकीव के करीब एक छोटे से शहर मेरेफा में एक स्कूल और सांस्कृतिक केंद्र पर रूसी सेना की ओर से गुरुवार को भारी गोलीबारी में 21 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं कई घायल हुए हैं। ...
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने नहीं बल्कि दक्षिणपंथी यूक्रेनी मिलिशिया ने यह बिल्डिंग उड़ाई है। आरआईए समाचार एजेंसी ने कहा कि मॉस्को में रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके बलों ने इमारत पर हमला नहीं किया है। ...
न्यायाधीशों ने कहा कि रूस को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उसके नियंत्रण में या मास्को द्वारा समर्थित अन्य बलों को सैन्य अभियान जारी नहीं रखना चाहिए। हालांकि अदालत के फैसले बाध्यकारी हैं, लेकिन उन्हें लागू करने का कोई सीधा साधन नहीं है और दुर्लभ मामल ...
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना ने स्मारक परिसर, स्कूल, अस्पताल, आवास परिसर सबकुछ नष्ट कर दिया। वे पहले ही 97 यूक्रेनी बच्चों को मार चुके हैं। ...