रूस ने यूक्रेन के मारियोपोल स्थित थिएटर पर गिराया शक्तिशाली बम, 1,000-1,200 लोगों ने ली थी शरण

By अनिल शर्मा | Published: March 17, 2022 01:23 PM2022-03-17T13:23:57+5:302022-03-17T14:22:38+5:30

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने नहीं बल्कि दक्षिणपंथी यूक्रेनी मिलिशिया ने यह बिल्डिंग उड़ाई है। आरआईए समाचार एजेंसी ने कहा कि मॉस्को में रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके बलों ने इमारत पर हमला नहीं किया है।

Ukraine says Russia strikes Mariupol theatre sheltering residents Moscow denies attack | रूस ने यूक्रेन के मारियोपोल स्थित थिएटर पर गिराया शक्तिशाली बम, 1,000-1,200 लोगों ने ली थी शरण

Photo: sightmagazine instagram

Highlightsमारियोपोल सिटी काउंसिल ने बताया कि थिएटर पर बुधवार को हवाई हमला किया गया अधिकारियों ने कहा कि थिएटर में 1,000-1,200 लोगों ने शरण ली हुई थीरूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने नहीं बल्कि दक्षिणपंथी यूक्रेनी मिलिशिया ने यह बिल्डिंग उड़ाई है

मारियोपोल यूक्रेन के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि रूसी सेना ने मारियोपोल शहर में एक थिएटर पर शक्तिशाली बम गिराया। अधिकारियों ने कहा कि थिएटर में 1,000-1,200 लोगों ने शरण ली हुई थी।  डिप्टी मेयर सर्गेई ओर्लोव ने बताया कि इमारत में 1,000-1,200 लोगों ने शरण ली हुई थी। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि इस हमले में कितने लोग हताहत हुए हैं।

मारियोपोल सिटी काउंसिल ने बताया कि थिएटर पर बुधवार को हवाई हमला किया गया। उपग्रह से तस्वीर लेने वाली मैक्सार कंपनी ने कहा कि सोमवार को आयी तस्वीरों में दिखायी दिया कि इमारत के सामने और पीछे रूसी भाषा में बड़े सफेद अक्षरों में ‘‘बच्चे’’ शब्द लिखा हुआ था। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रूसी सैनिकों की घेराबंदी वाले मारियोपोल शहर से ज्यादा नुकसान कहीं नहीं हुआ हैं। उन्होंने बताया कि मिसाइल हमलों और गोलाबारी में 2,300 से अधिक लोगों की मौत हो गयी। 4,30,000 लोगों की आबादी वाले इस दक्षिणी बंदरगाह शहर में तकरीबन तीन हफ्तों से लड़ाई चल रही है, जिससे लोग भोजन, पानी, बिजली और दवाई के लिए तरस गए हैं।

उधर, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने नहीं बल्कि दक्षिणपंथी यूक्रेनी मिलिशिया ने यह बिल्डिंग उड़ाई है। आरआईए समाचार एजेंसी ने कहा कि मॉस्को में रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके बलों ने इमारत पर हमला नहीं किया है। रूस ने आज़ोव बटालियन, यूक्रेनी मिलिशिया पर इसे उड़ाने का आरोप लगाया है। हालांकि रूस ने अपने दावे के एवज में कोई सबूत पेश नहीं किया। रूस ने पहले बटालियन पर नागरिकों को शहर छोड़ने से रोकने का आरोप लगाया था, जो भारी बमबारी की चपेट में आ गया है।

 

Web Title: Ukraine says Russia strikes Mariupol theatre sheltering residents Moscow denies attack

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे