तमिलनाडु, दक्षिण भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है। देश के विकास व राजनैतिक दृष्टि से भी यह राज्य हमेशा देश के लिए बेहद अहम रहा है। ऐतिहासिक दृष्टि से तमिलनाडु भारत का सबसे अग्रणी राज्य है। यही एक ऐसा राज्य जो कभी उजड़ा नहीं, प्रागैतिहासिक काल से ही यहां जो लोग बसे, उन्हीं की पीढ़ियां यहां जमी रहीं। अपनी धरती छोड़कर यहां लोग भागे नहीं। यह राजा-महाराजाओं की धरती रही। गुलामी के दिनों में भी इस राज्य में वैसा अंग्रेजों का वैसा प्रभाव नहीं था, जैसा दिल्ली-कोलकाता सरीखे शहरों पर था। जबकि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई भारत के प्रमुख महानगरों में से एक है। चेन्नई के अलावा मदुरै, कोयम्बटूर, सेलम, तिरूनेलवेली सरीखे शहर इस राज्य में स्थित हैं। इसके पड़ोसी राज्य आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल हैं। तमिलनाडु में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा तमिल है। तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री एडाप्पडी पलानिस्वामी और राज्यपाल विद्यासागर राव हैं। Read More
2021 में विधानसभा चुनावः पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुड्डचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. बंगाल चुनाव में सीएम ममता के सामने बीजेपी मैदान में है. ...
एक्टर और मक्कल नीधि माईम के नेता कमल हासन ने नए संसद भवन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल किया कि जब देश मुश्किलों से गुजर रहा है तो ऐसे समय में इतनी बड़ी वित्तीय इच्छापूर्ति की क्या जरूरत थी। ...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी से बात की और उनसे चक्रवात निवार को लेकर स्थिति की जानकारी ली। ...
चक्रवाती तूफान निवार के बुधवार (25 नवंबर) देर शाम तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने चेताया है कि अगले 12 घंटों में ये तूफान और खतरनाक रूप ले सकता है। ...
निवार चक्रवाती तूफान के संकट को देखते हुए तमिलनाडु और पुडुचेरी में तमाम तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। ...