जल्द राजनीतिक पार्टी बनाने जा रहे सुपरस्टार रजनीकांत, विधानसभा चुनाव-2021 में लड़ेंगे

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: December 3, 2020 12:49 PM2020-12-03T12:49:45+5:302020-12-03T13:55:56+5:30

सुपरस्टार रजनीकांत 31 दिसंबर को अपनी बहुप्रतीक्षित राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे...

superstar Rajinikanth on Thursday said he will launch his political party in January 2020 | जल्द राजनीतिक पार्टी बनाने जा रहे सुपरस्टार रजनीकांत, विधानसभा चुनाव-2021 में लड़ेंगे

दिग्गज अभिनेता रजनीकांत जनवरी 2021 में अपनी राजनीतिक पार्टी बनाएंगे।

Highlightsसुपरस्टार रजनीकांत का बड़ा ऐलान।जनवरी में राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे रजनीकांत।2021 विधानसभा चुनाव में आजमाएंगे किस्मत।

दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने घोषणा की है कि वह जनवरी में राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे और 2021 विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे। पार्टी बनाने की घोषणा करके रजनीकांत ने इस संबंध में वर्षों से लगाए जा रहे कयासों पर विराम लगा दिया है।

अगले साल विधानसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी

रजनीकांत ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी 2021 विधानसभा चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। तमिलनाडु में अगले वर्ष अप्रैल-मई के बीच विधानस चुनाव होने हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनका दल ‘‘जनता के भारी सहयोग से चुनाव जीतेगा।’’ 

ट्विटर पर दी फैंस का जानकारी

रजनीकांत में अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘आने वाले विधानसभा चुनाव में ,यकीनन आध्यात्मिक राजनीति का उद्भव होगा। एक चमत्कार होगा।’’ उन्होंने कहा कि इस संबंध में घोषणा 31दिसंबर को की जाएगी।

बता दें कि तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने समर्थकों के साथ गहन विचार मंथन करने के बाद सोमवार (30 नवंबर) को कहा था कि राजनीति में प्रवेश करने के बारे में अपने निर्णय से वह जल्द से जल्द अवगत करवाएंगे।

रजनीकांत ‘रजनी मक्कल मंद्रम’ (आरएमएम) के जिला सचिवों से मुलाकात कर राजनीति में प्रवेश की संभावना पर चर्चा कर चुके थे। गौरतलब है कि तमिलनाडु में अप्रैल-मई 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं।  

साल 2016 में करवा चुके किडनी ट्रांसप्लांट

रजनीकांत किडनी से संबंधित दिक्कतों के समाधान के लिए 2011 में सिंगापुर के एक अस्पताल में उपचार कराया था और बाद में मई 2016 में अमेरिका के एक अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था।

अक्टूबर में अभिनेता रजनीकांत ने कहा था कि किडनी का प्रतिरोपण कराने और कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर डॉक्टरों ने उन्हें राजनीति में प्रवेश नहीं करने की सलाह दी है। 

Web Title: superstar Rajinikanth on Thursday said he will launch his political party in January 2020

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे