सानिया मिर्जा भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ियों में शुमार हैं। सानिया के नाम डबल्स में तीन ग्रैंडस्लैम खिताब हैं। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में भी सानिया के नाम तीन ग्रैंडस्लैम खिताब हैं। सानिया ने 2009, 2012 और 2014 में ये कमाल किया है। सानिया ने 2010 में पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की।