रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
IND vs NED: विश्व कप 2023 में भारत का सेमीफाइनल में मुकाबला न्यूजीलैंड से होना है। इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ने टीम इंडिया को सचेत कर दिया है। ...
पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। ये मैच 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने इस विश्वकप में कमाल का प्रदर्शन किया है। टीम ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। ...
World cup 2023: विश्व कप में मजबूत दिख रही साउथ अफ्रीका की टीम को बड़े मार्जिन से हरा टीम इंडिया ने हरा दिया। इस मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को बेस्ट फील्डर के तौर पर चुना गया। ...
छठे ओवर में कैगिसो रबाडा की गेंद पर टेम्बा बावुमा द्वारा कैच आउट होने से पहले रोहित ने 40 रन की पारी में लुंगी एनगिडी पर दो छक्के लगाकर 58 छक्कों का आंकड़ा छू लिया। ...
IND vs SA Head-to-head ODI World Cup 2023: भारत टूर्नामेंट में अजेय रहा है। दक्षिण अफ्रीका केवल एक मैच नीदरलैंड से 38 रन से हारा है। भारत फिलहाल नंबर पर है। ...