CWC World Cup 2023 top run-scorers: भारतीय टीम के पास 16 अंक, क्विंटन डी कॉक 550 रन के साथ सबसे आगे, मदुशंका ने झटके 21 विकेट, गत चैंपियन इंग्लैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश बाहर

CWC World Cup 2023 top run-scorers: 19 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। भारतीय टीम 8 मैच खेलकर 8 जीत के साथ 16 अंक लेकर टॉप पर है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 7, 2023 11:30 AM2023-11-07T11:30:01+5:302023-11-07T11:31:33+5:30

CWC World Cup 2023 top run-scorers top Quinton de Kock 550 runs wicket-takers Dilshan Madushanka 21 wick point table top team india 16 see list all 13th edition | CWC World Cup 2023 top run-scorers: भारतीय टीम के पास 16 अंक, क्विंटन डी कॉक 550 रन के साथ सबसे आगे, मदुशंका ने झटके 21 विकेट, गत चैंपियन इंग्लैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश बाहर

file photo

googleNewsNext
Highlightsदक्षिण अफ्रीका की टीम 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।ऑस्ट्रेलिया की टीम 10 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

CWC World Cup 2023 top run-scorers: आईसीसी वनडे विश्व कप का 13वां संस्करण अपने चरम पर है। गत चैंपियन इंग्लैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम विश्व कप से बाहर हो गई है। 19 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। भारतीय टीम 8 मैच खेलकर 8 जीत के साथ 16 अंक लेकर टॉप पर है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम 12 अंक के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया की टीम 10 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। अभी तक भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टूर्नामेंट में दस टीमें भाग ले रही हैं। भारत में 10 स्थानों पर 45 ग्रुप स्टेज मैच आयोजित हो रहे हैं। टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम न्यूनतम नौ मैच और अधिकतम 11 मैच खेलेगी।

दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक आठ मैचों में 550 रन के साथ रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर हैं। भारत के विराट कोहली 543 रनों के साथ दूसरे, जबकि न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र 523 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी टॉप-5 में पहुंच गए हैं। 

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में अग्रणी रन-स्कोरर:

1ः क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका)-550

2ः विराट कोहली (IND)-543

3ः रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)- 523

4ः रोहित शर्मा (IND)-442

5ः डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया)-428

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दो विकेट लेकर श्रीलंका के दिलशान मदुशंका पहले स्थान पर हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आठ पारियों में 21 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम ज़म्पा 19 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि मोहम्मद शमी सूची में चौथे स्थान पर हैं।

विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

1ः दिलशान मदुशंका (श्रीलंका)-21

2ः एडम ज़म्पा (ऑस्ट्रेलिया)-19

3ः मार्को जानसेन (एसए)-

4ः मोहम्मद शमी (IND)-16

5ः शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान)-16

6ः जसप्रीत बुमराह (IND)-15...

Open in app