Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत के जाने-माने राजनेता लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी उस 'नेहरू गाँधी' परिवार से हैं जो भारत का प्रमुख राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में सोनिया और राजीव गांधी के घर में हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 'फ्लोरिडा' के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने 'कला स्नातक' की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में अपनी शिक्षा में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। मार्च 2004 में राहुल गांधी ने मई में होने वाले चुनाव में भाग लेकर राजनीति में प्रवेश की घोषणा की और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी और उसमें मिली भारी सफलता का श्रेय उन्हें दिया जाता है। Read More
Telangana Assembly Elections 2023: कांग्रेस की कर्नाटक इकाई की तरह ही तेलंगाना इकाई भी चुनाव लड़ने के इच्छुक अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दिव्यांग उम्मीदवारों से ‘‘आवेदन’’ के लिए 25,000 रुपये और सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों से 50, ...
Assembly Elections: मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ है, जबकि कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है। ...
राहुल गांधी ने नेहरू संग्रहालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय रखने के विवाद पर कहा कि नेहरू सिर्फ अपने नाम से नहीं, बल्कि अपने काम से जाने जाते हैं। ...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) रिपोर्ट को लेकर केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। ...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को दिल्ली से रवानगी कर सकते हैं। इससे पहले वो जम्मू-कश्मीर तक गये थे लेकिन उस दौरान वो लद्दाख नहीं गये थे। ...