"नेहरू की पहचान उनका काम है, नाम नहीं", राहुल गांधी ने तीनमूर्ति के नेहरू संग्रहालय का नाम बदलने पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: August 17, 2023 12:20 PM2023-08-17T12:20:19+5:302023-08-17T12:26:17+5:30

राहुल गांधी ने नेहरू संग्रहालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय रखने के विवाद पर कहा कि नेहरू सिर्फ अपने नाम से नहीं, बल्कि अपने काम से जाने जाते हैं।

"Nehru's identity is his work, not his name", says Rahul Gandhi on renaming of Nehru Museum at Tinamurti | "नेहरू की पहचान उनका काम है, नाम नहीं", राहुल गांधी ने तीनमूर्ति के नेहरू संग्रहालय का नाम बदलने पर कहा

फाइल फोटो

Highlightsराहुल गांधी ने नेहरू संग्रहालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय रखने के विवाद पर दी प्रतिक्रियाराहुल गांधी ने कहा कि नेहरू नाम के मोहताज नहीं है, वो अपने काम से हमेशा जाने जाते रहेंगेजयराम रमेश ने कहा था कि भाजपा ने एन की जगह पी लगाकर अपनी क्षुद्रता प्रदर्शित की है

नई दिल्ली: मोदी सरकार नेहरू संग्रहालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय रखने के विवाद में बुरी तरह से फंसती जा रही है। कांग्रेस इस फैसले को लेकर बेहद आक्रामक है और अब इसी मसले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है और सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया है।

लद्दाख यात्रा पर निकल रहे राहुल गांधी ने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए नेहरू संग्रहालय का नाम प्रधानमंत्री संग्रहालय किये जाने पर कहा, "नेहरू सिर्फ अपने नाम से नहीं, बल्कि अपने काम से जाने जाते हैं।"

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यह तीखी प्रतिक्रिया इस विवाद को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रही जुबानी जंग के अगले दिन आई है। जिसमें कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कहा था कि भाजपा ने नेहरू की जगह प्रधानमंत्री लगाकर अपनी क्षुद्रता और चिड़चिड़ेपन को पेश किया है।

वहीं कांग्रेस नेता रमेश की इस टिप्पणी पर भाजपा की ओर से भी पलटवार किया गया और कहा गया कि ऐसे फैसले पर दरबारी सिर्फ विलाप कर सकते हैं।

वहीं राहुल गांधी ने लद्दाख जाते समय हवाई अड्डे पर कहा, "नेहरू जी नाम के जरिये पहचान के मोहताज नहीं हैं, उनका काम ही उनकी पहचान है।"

मालूम हो कि बीते 14 अगस्त को तीनमूर्ति स्थित नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी कर दिया गया।

इस विषय को लेकर जब कांग्रेस ने भाजपा को घेरने का प्रयास किया तो भाजपा ने कहा कि चूंकि संग्रहालय अब केवल नेहरू पर केंद्रित न होकर अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के इतिहास पर है, जबकि उससे पहले तक नेहरू संग्रहालय में किसी भी अन्य प्रधानमंत्री को जगह नहीं मिली थी।

Web Title: "Nehru's identity is his work, not his name", says Rahul Gandhi on renaming of Nehru Museum at Tinamurti

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे