Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत के जाने-माने राजनेता लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी उस 'नेहरू गाँधी' परिवार से हैं जो भारत का प्रमुख राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में सोनिया और राजीव गांधी के घर में हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 'फ्लोरिडा' के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने 'कला स्नातक' की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में अपनी शिक्षा में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। मार्च 2004 में राहुल गांधी ने मई में होने वाले चुनाव में भाग लेकर राजनीति में प्रवेश की घोषणा की और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी और उसमें मिली भारी सफलता का श्रेय उन्हें दिया जाता है। Read More
Bihar LS polls 2024: राजद कार्यालय में दोपहर 12.15 बजे सीट बंटवारे की घोषणा की जाएगी। इस दौरान बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित सभी घटक दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे। ...
Bihar LS polls 2024: कांग्रेस बेगूसराय सीट भी मांग रही है। लालू यादव की लीडरशिप में पप्पू यादव और कन्हैया कुमार जैसे तमाम दिग्गज कांग्रेसी नेता बेटिकट हो चुके हैं। ...
Bihar LS polls 2024: औरंगाबाद संसदीय सीट से दावेदारी पेश कर रहे कांग्रेस नेता निखिल कुमार ने राजद पर गठबंधन धर्म नहीं पालन करने का आरोप लगा दिया है। ...
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एकबार फिर हमला करते हुए कहा कि उनका भविष्य बेहद 'अंधकारमय' है और इस कारण उनके अनुयायियों का भी भविष्य 'अंधकारमय' है। ...
पीटीआई ने सुरेंद्रन के हवाले से कहा, वायनाड एक ऐसा निर्वाचन क्षेत्र है जहां विकास का संकट है। राहुल गांधी ने क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया है। वायनाड में भी उनका वही हश्र होगा जो पिछली बार उनका अमेठी में हुआ था। ...
सुप्रीम कोर्ट दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए सहमत हो गया है। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गुरुवार देर रात में की गई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार के बाद शुक्रवार को उनके परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी के फौरन बाद इस पूरे प्रकरण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जोड़ते हुए उन्हें डरा हुआ तानाशाह बताया है। ...