लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

विश्व : पीएम मोदी के दौरे के बीच H-1B वीजा को लेकर ढील देने जा रहा बाइडन प्रशासन? भारतीयों के लिए अमेरिका में रहना हो सकता है आसान: रिपोर्ट

भारत : व्हाइट हाउस में जो बाइडन और उनकी पत्नी ने की पीएम मोदी की मेहमाननवाजी, प्रधानमंत्री ने भी दिया तोहफा...फर्स्ट लेडी को 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड

भारत : प्रधानमंत्री कार्यालय का इनकार...मंत्रियों को नहीं मिली गर्मी की छुट्टी!

क्राइम अलर्ट : पीएम मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी देने वाला हुआ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग दिवस पर बना रिकॉर्ड, UN मुख्यालय में योग कार्यक्रम गिनीज बुक में नाम दर्ज

उत्तर प्रदेश : Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से गठजोड़ कर सकती हैं मायावती!, पीएम मोदी और सीएम योगी पर बसपा प्रमुख ने बोला हमला, 80 संसदीय सीट पर रणनीति में जुटीं

विश्व : International Yoga Day: योग भारत से आया है, पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व किया, गायिका मैरी मिलबेन और रिचर्ड गेरे ने क्या कहा, देखें वीडियो

विश्व : International Yoga Day: योग का अर्थ है जोड़ना, पीएम मोदी बोले-आप सभी को देखकर प्रसन्न हूं, देखें वीडियो

भारत : Global Gender Index: वैश्विक लैंगिक सूचकांक में भारत आठ स्थान चढ़कर 127 पर, देखिए चीन, पाकिस्तान और श्रीलंका कहां पर?, दुनिया में पहले नंबर पर कौन सा देश

भारत : G20 समिट के लिए पीएम मोदी का संदेश- आतंकवाद बांटता है, लेकिन पर्यटन एकजुट करता है