लाइव न्यूज़ :

International Yoga Day: योग भारत से आया है, पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व किया, गायिका मैरी मिलबेन और रिचर्ड गेरे ने क्या कहा, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Published: June 21, 2023 6:46 PM

International Yoga Day: न्यूयॉर्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व किया।

Open in App
ठळक मुद्दे180 से अधिक देशों में योगाभ्यास से पूरी दुनिया योगमय हो गयी। दुनिया के 180 से ज्यादा देशों का एक साथ आना ऐतिहासिक व अभूतपूर्व है। आईएनएस विक्रांत से लेकर वंदेभारत एक्सप्रेस तक में योग दिवस का आयोजन किया गया।

International Yoga Day: संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ऐतिहासिक नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में योगसत्र का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेतृत्व किया। नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय आये लोगों का प्रधानमंत्री मोदी ने आभार जताया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग भारत से आता है। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह यह भी जीवंत और गतिशील है। योग जीवन का एक तरीका है।ये विचारों और कार्यों में सावधानी बरतने का एक तरीका है। ये स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका है।

मोदी ने संयुक्त राष्ट्र योग दिवस कार्यक्रम में कहा कि मुझे बताया गया है कि लगभग हर राष्ट्रीयता के लोग आज यहां मौजूद हैं। करीब नौ साल पहले, यहां संयुक्त राष्ट्र से मुझे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में प्रस्ताव करने का अवसर प्राप्त हुआ था। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह, यह भी जीवंत है।

पिछले साल, 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए पूरी दुनिया एक साथ आई थी। बाजरा एक सुपरफूड है। वे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और पर्यावरण के लिए भी अच्छे हैं।

मैं आप सभी को देखकर प्रसन्न हूं और यहां पर आने के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं। मुझे बताया गया है कि आज यहां लगभग हर राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व है। योग का अर्थ है जोड़ना इसलिए आप एक साथ आ रहे हैं यह योग के दूसरे रूप की अभिव्यक्ति है।

अंतरराष्ट्रीय गायिका मैरी मिलबेन ने कहा कि इस महान दिन का हिस्सा बनना अद्भुत सम्मान है, हमारे लिए एक अच्छा सप्ताह होने जा रहा है। हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड टिफनी गेरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होने वाले योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे। रिचर्ड टिफ़नी गेरे ने कहा, "अच्छा महसूस हो रहा है।"

टॅग्स :योग दिवसअंतरराष्ट्रीय योग दिवसनरेंद्र मोदीसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFact Check: AIMIM के लिए पीएम मोदी ने नहीं मांगा वोट, एडिट किया गया वायरल वीडियो

भारतLok Sabha Elections 2024:"मोदी ने जवानों को मजदूरों बना दिया, नहीं चाहिए 'अग्निवीर', सरकार बनी तो कूड़ेदान में फेंकूंगा इस योजना को", राहुल गांधी ने हरियाणा में साधा प्रधानमंत्री पर निशाना

भारतRahul Gandhi In Haryana: 'उनकी छवि का गुब्बारा फट गया है, मैं जो चाहूंगा मोदी बोलने मजबूर हो जाएंगे', राहुल गांधी ने किया पीएम मोदी पर हमला

विश्वPalestine state: ऐतिहासिक मौका!, फलस्तीन को देश के तौर पर मान्यता, नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन ने किया फैसला, इजराइल ने अपने राजदूत को वापस बुलाने का आदेश दिया

भारतLok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस ने देश की संसद में महंगे वकील भेजे, जो लाखों रुपये वसूलते हैं", भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वChina Wuhan CoronaVirus: वुहान में कोरोना फैलने पर की रिपोर्टिंग, चार साल की सजा काटने के बाद चीनी पत्रकार झांग झान जेल से रिहा

विश्वब्लॉग: जहं-जहं चरण पड़े संतन के, तहं-तहं बंटाढार...!

विश्व"नया भारत आपके घर में घुसकर मारता है...", यूएन में पाकिस्तान के दूत ने पाक सहित अन्य देशों में हुई "टार्गेट किलिंग" को मुद्दा बनाते हुए कहा

विश्वविकास के बावजूद विश्व आर्थिक मंच की ट्रेवल एंड टूरिज्म रैंकिंग में भारत 2019 से दस स्थान नीचे खिसका

विश्वEbrahim Raisi: ईरानी राष्ट्रपति रईसी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति धनखड़, राष्ट्रपति चुनाव 28 जून को