लाइव न्यूज़ :

व्हाइट हाउस में जो बाइडन और उनकी पत्नी ने की पीएम मोदी की मेहमाननवाजी, प्रधानमंत्री ने भी दिया तोहफा...फर्स्ट लेडी को 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड

By विनीत कुमार | Updated: June 22, 2023 09:07 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ओर से एक-दूसरे को गिफ्ट भी दिए गए।

Open in App

वॉशिंगटन: अमेरिका के राजकीय दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम (स्थानीय समय) व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइ़डेन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ओर से एक-दूसरे को खास तोहफे भी दिए गए। यह मुलाकात आज होने वाली राजकीय डिनर से पहले हुई है।

इस मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां फर्स्ट लेडी और जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडेन को 7.5 कैरेट का एक ग्रीन डायमंड उपहार में दिया तो वहीं राष्ट्रपति जो बाइडने को विशेष चंदन का डिब्बा भेंट किया। जिल बाइडन की ओर से भी पीएम मोदी को 20वीं सदी की शुरुआत की हाथों से निर्मित एक अमेरिकी पुस्तक गैली भेंट की गई। 

जब व्हाइट हाउस पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी 

पीएम मोदी का काफिला बुधवार शाम करीब 7:36 बजे (स्थानीय समय) व्हाइट हाउस के साउथ पोर्टिको में रुका। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडेन ने उनका स्वागत किया। दोनों ओर से गर्मजोशी से मुलाकात हुई और वे हंसते और बातचीत करते नजर आए।

अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को अन्य उपहारों के अलावा 20वीं सदी की शुरुआत की एक हस्तनिर्मित प्राचीन अमेरिकी पुस्तक गैली भेंट की गई। वहीं, पीएम मोदी ने भी बाइडेन को उपहार दिए, जिसमें राजस्थान के एक शिल्पकार द्वारा हस्तनिर्मित एक विशेष मैसूर चंदन का बॉक्स और भगवान गणेश की चांदी की मूर्ति शामिल थी। 

व्हाइट हाउस की यात्रा से पहले दिन में पीएम मोदी ने एप्लाइड मैटेरियल्स के अध्यक्ष और सीईओ गैरी ई डिकर्सन, माइक्रोन टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष-सीईओ संजय मेहरोत्रा ​​और जनरल इलेक्टिक के अध्यक्ष और सीईओ एच लॉरेंस कल्प जूनियर से मुलाकात की। बुधवार को वाशिंगटन डीसी पहुंचे पीएम मोदी ने अपने दिन की शुरुआत 'स्किलिंग फॉर फ्यूचर' कार्यक्रम में भाग लेकर की, जहां उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका की साझेदारी टिकाऊ और समावेशी वैश्विक विकास के पीछे ड्राइविंग इंजन के रूप में काम करेगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला