लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Bibek Debroy Dies: अर्थशास्त्री और लेखक बिबेक देबरॉय का निधन, पीएम मोदी ने अपने आर्थिक सलाहकार को दी श्रद्धांजलि

भारत : एक राष्ट्र एक चुनाव, समान नागरिक संहिता जल्द: एकता दिवस पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

भारत : Bihar RCP Singh Aap Sab Ki Awaaz: भाजपा से टूटा नाता?, पीके की राह पर आरसीपी सिंह, विधानसभा 2025 में लड़ेंगे 243 सीट पर चुनाव

भारत : WATCH: प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान से लगी सरक्रीक सीमा पर जवानों के साथ मनाई दिवाली, मुंह कराया मीठा

विश्व : America Action: भारत, रूस और चीन समेत 15 देशों की 398 कंपनियां बैन?, आखिर क्यों यूएसए ने लिया एक्शन

भारत : Ayodhya Deepotsav 2024: अलौकिक अयोध्या?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-500 वर्षों के बाद पावन घड़ी रामभक्तों के अनगिनत बलिदान और अनवरत त्याग-तपस्या के बाद...

भारत : National Unity Day 2024: PM मोदी पहुंचे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, सरदार पटेल की प्रतिमा पर जोड़े हाथ दी पुष्पांजलि; देखें वीडियो

स्वास्थ्य : आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजनाः बुजुर्गों को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा मुहैया करवाने की पहल

भारत : Ladakh Troops china-army: पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले दो बिंदुओं पर सैनिकों की वापसी पूरी, सेना ने कहा-डेमचोक, देपसांग में जल्द ही गश्त शुरू होगी

भारत : ब्लॉग: आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता एक और कदम