लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता एक और कदम 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2024 07:27 IST

यह उद्यम सिर्फ भारत और स्पेन के रिश्तों को ही मजबूत नहीं करेगा, बल्कि सरकार के मिशन ‘मेक इन इंडिया, मेक फाॅर द वर्ल्ड’ को भी सशक्त करेगा.

Open in App

निजी क्षेत्र में बड़े सैन्य विमान बनाने का भारत का सपना जल्दी ही साकार होने जा रहा है. भारतीय सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण करना भारत सरकार के प्रमुख लक्ष्यों में से एक है. इसी दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के राष्ट्रपति ने गुजरात के वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड का उद्घाटन किया. टाटा के इस प्लांट में एयरबस की सहायता से सी-295 विमानों का निर्माण होगा.

इन विमानों में समकालीन तकनीक है, जिसे सामरिक परिवहन विमान के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जिसे सैन्य परिस्थितियों में कर्मियों और कार्गो की आवाजाही के लिए डिजाइन किया गया है. यह उद्यम सिर्फ भारत और स्पेन के रिश्तों को ही मजबूत नहीं करेगा, बल्कि सरकार के मिशन ‘मेक इन इंडिया, मेक फाॅर द वर्ल्ड’ को भी सशक्त करेगा. यह रक्षा क्षेत्र में अपनी तरह का पहला और सबसे बड़ा निवेश है, जो देश के घरेलू रक्षा और विमानन विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र की उन्नति को बढ़ावा देता है.

टाटा-एयरबस सी-295 विनिर्माण सुविधा भारतीय निजी क्षेत्र को अत्यधिक प्रतिस्पर्धी विमानन उद्योग में प्रवेश करने का एक शानदार अवसर प्रदान करती है. निश्चित ही भारत के विमानन क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहे हैं. हम पहले से ही दुनिया की बड़ी विमानन कंपनियों के लिए कलपुर्जों के बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से एक हैं. इस नए विमान संयंत्र से भारत में नए कौशल और नए उद्योगों को बहुत बल मिलेगा. इससे रक्षा निर्यात में भारत की स्थिति और मजबूत होगी. जैसा कि प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि उड्डयन और विमानों के रखरखाव व मरम्मत का हब बनाने का भी काम हो रहा है. यह इकोसिस्टम भविष्य में मेड इन इंडिया नागरिक विमानों का रास्ता भी बनाएगा. इस संयंत्र से हजारों रोजगार सृजित होंगे.

10 वर्ष पहले कोई कल्पना भी नहीं कर पाता कि भारत में इतने बड़े पैमाने पर रक्षा उत्पादन हो सकता है. बीते दशक में देश ने ऐसे अनेक फैसले लिए, जिससे भारत में एक वाइब्रेंट डिफेंस इंडस्ट्री का विकास हुआ. निजी क्षेत्र को भागीदारी दी और सरकारी उपक्रमों को प्रभावशाली बनाया. भारत में सैन्य विमानन अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है, और हाल ही में ‘आत्मनिर्भर’ पहल के माध्यम से प्रोत्साहन के साथ, इस क्षेत्र में बहुत तेजी से विकास होने की उम्मीद है.

निजी क्षेत्र को शामिल करने के साथ घरेलू विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाने के लिए समकालीन प्रौद्योगिकी को शामिल करने से निश्चित रूप से भारत में आवश्यक अनुसंधान और विकास पारिस्थितिकी तंत्र द्वारा समर्थित स्वदेशी विनिर्माण बुनियादी ढांचे की स्थापना को एक जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा. निश्चित तौर पर यह उद्यम घरेलू विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाएगा जिससे आयात निर्भरता कम होगी और देश के रक्षा निर्यात में वृद्धि होगी.

टॅग्स :मोदी सरकारसेल्फ डिफेंसटाटानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति