लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

टेकमेनिया : ट्विटर पर एलन मस्क ने पीएम मोदी को किया फॉलो, यूजर्स ने पूछा कि क्या टेस्ला भारत आ रही है?

भारत : इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान ने पीएम मोदी को बताया वैश्विक नेता, जानिए क्यों कहा- 'हीरो,नरेंद्र मोदी'

भारत : कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, कांग्रेस 'भारत जोड़ो यात्रा' की असफलता छुपाने के लिए अडानी मामले में कर रही है जेपीसी की मांग

भारत : 'आप' ने शुरू किया 'डिग्री दिखाओ अभियान', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की है तैयारी

भारत : अरविंद केजरीवाल पर एलजी वीके सक्सेना का तंज, बोले- डिग्री का घमंड नहीं करना चाहिए, आईआईटी में पढ़ने के बाद भी लोग अनपढ़ रह जाते हैं

भारत : Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार दौरे पर किया हमला, बोली- पीएम मोदी के आने से जीत नहीं मिलेगी

भारत : Watch: ईस्टर के मौके पर पीएम मोदी सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल कैथोलिक चर्च पहुँचे, प्रार्थना में हुए शामिल

भारत : एकनाथ शिंदे ने अयोध्या में कहा, आज बालासाहेब ठाकरे का सपना पूरा हो रहा है, जो राम मंदिर निर्माण की तारीख पूछते थे, आज घरों में बैठे हैं

भारत : प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने जारी की बाघों की संख्या, देखें आंकड़ों की पूरी लिस्ट

भारत : 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' के बोम्मन और बेली से मिले पीएम मोदी, थेप्पकडू हाथी शिविर में समय भी बिताया