लाइव न्यूज़ :

'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' के बोम्मन और बेली से मिले पीएम मोदी, थेप्पकडू हाथी शिविर में समय भी बिताया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 9, 2023 14:45 IST

डॉक्यूमेंट्री 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' ने ऑस्कर अवार्ड जीता है। फिल्म की कहानी बोम्मन और बेली और रघु नाम के हाथी के बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है। पीएम मोदी डॉक्यूमेंट्री द एलीफेंट व्हिस्परर्स में हाथियों की देखभाल करने वाले दंपति बोम्मन और बेली से मिले और थेप्पकडू हाथी शिविर में कुछ समय भी बिताया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व का आज दौरा किया द एलीफेंट व्हिस्परर्स में हाथियों की देखभाल करने वाले दंपति बोम्मन और बेली से भी मिलेपीएम ने थेप्पकडू हाथी शिविर में बोम्मी और रघु के साथ समय भी बिताया

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीकर्नाटक दौरे पर हैं। कर्नाटक दौरे पर पीएम मोदी ने  राज्य के बांदीपुर और मुदुमलाल टाइगर रिजर्व का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने 50 साल पहले शुरू किए गए प्रोजेक्ट टाइगर की सालगिरह पर कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी डॉक्यूमेंट्री द एलीफेंट व्हिस्परर्स में हाथियों की देखभाल करने वाले दंपति बोम्मन और बेली से भी मिले। ये पहली बार है जब ये दंपति पीएम मोदी से मिला है। पीएम ने थेप्पकडू हाथी शिविर में बोम्मी और रघु के साथ समय भी बिताया।

बता दें कि 'द एलीफेंट व्हिस्परर' एक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है। इसे कार्तिकी गोंसालविज ने निर्देशित और गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है। डॉक्यूमेंट्री 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' ने ऑस्कर अवार्ड जीता है।  फिल्म की कहानी बोम्मन और बेली और रघु नाम के हाथी के बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे बोम्मन और बेली कैसे एक अनाथ हाथी के बच्चे को परिवार की तरह पालते हैं। 

कई तस्वीरों में देखने को मिला कि बोम्मन और बेली ने हाथ जोड़कर पीएम मोदी का अभिवादन किया। बोम्मन और बेली के सामने एक हाथी ने अपनी सूंड को अपनी छाती पर रखे हुए पीएम को मुस्कुराते हुए देखा। इस जोड़े ने पीएम मोदी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। 

पीएम मोदी कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में हाथियों को गन्ना खिलाते भी देखे गए। इसके बाद पीएम मोदी हाथियों को दुलारते हुए भी दिखे। मुदुमलाल टाइगर रिजर्व का दौरा करने और प्रोजेक्ट टाइगर की सालगिरह पर कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दशकों पहले भारत से चीते विलुप्त हो गए थे, हम शानदार चितों को नामीबिया और दक्षिण अफ्रिका से भारत लेकर आए। कुछ दिन पहलेही कूनो नेशनल पार्क में 4 सुंदर शावकों ने जन्म लिया है।

देश में बाघों की जनसंख्या के आंकड़े जारी करते हुए पीएम ने बताया कि साल 2022 में देश में बाघों की संख्या बढ़कर 3167 हो गई है। पहले यह आंकड़ा 2967 का था। इस तरह देश में बाघों की संख्या में 200 की बढोतरी हुई है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकर्नाटककर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज