मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मालदीव के मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों द्वारा की अशोभनीय टिप्पणियों के विवाद में एक नई सोच को जन्म देने का प्रयास किया है। ...
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और केपीसीसी अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने आलाकमान को संदेश भेजा है कि अगर अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री का पद बनाया गया तो वह कैबिनेट छोड़ देंगे। ...
Lok Sabha Elections 2024: नीतीश कुमार के जदयू अध्यक्ष बनने के बाद इंडिया गठबंधन पर इस बात को लेकर दबाव बढ़ाता जा रहा है कि सीटों के बंटवारे पर जल्द से जल्द निर्णय लिया जाए। ...
68 Rajya Sabha MPs to retire in 2024: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मडाविया सहित 57 नेता अप्रैल में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। ...
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी तेज करते हुए शनिवार को एक प्रचार समिति का गठन किया। पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन इस समिति के संयोजक होंगे और महासचिव जयराम रमेश तथा के. सी. वेणुगोपाल इसके सदस्य बनाए गए हैं। ...
Bihar Politics News: बीते 19 दिसंबर को दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की बैठक में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रस्तावित होने के बाद जदयू के खेमे में नाराजगी थी। ...